Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, 12 सत्रों में मिलेगा संगठन और विचारधारा का प्रशिक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, 12 सत्रों में मिलेगा संगठन और विचारधारा का प्रशिक्षण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, 12 सत्रों में मिलेगा संगठन और विचारधारा का प्रशिक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में शुभारंभ हुआ। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस 36 घंटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 12 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, बूथ प्रबंधन, केंद्र सरकार की योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी सहित अन्य नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं—जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल और मुफ्त राशन योजना—की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा की विचारधारा को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और सेवा से प्रेरित बताते हुए कार्यकर्ताओं से ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ समाज सेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ता विकास और दायित्व बोध पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता पर निर्भर करती है।

    सीमा शर्मा ने बूथ प्रबंधन और ‘मन की बात’ कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि राजकुमार फुलवरिया ने भाजपा की कार्यपद्धति और संगठन संचालन के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने देश के सामने मौजूद चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह ने व्यवहारिक विषय पर प्रशिक्षण दिया।

    प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को अंतिम दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय, डॉ प्रदीप वर्मा, राहुल शाहदेव सहित अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

    12 सत्रों में मिलेगा संगठन और विचारधारा का प्रशिक्षण भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर
    Next Article पूर्वी सिंहभूम में दूर होगी बालू की किल्लत, उपायुक्त ने किया दो बालू घाटों का संविद निष्पादन

    Related Posts

    कार्यकारी अधिकार विधायक के पास भी नहीं, नगर निगम में अनावश्यक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं : सुधा गुप्ता

    August 20, 2026

    सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को ‘शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार

    August 20, 2026

    पूर्वी सिंहभूम शिक्षा प्रदर्शन में राज्य में नंबर-1, DEPR रिपोर्ट में 24 जिलों में अव्वल

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कार्यकारी अधिकार विधायक के पास भी नहीं, नगर निगम में अनावश्यक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं : सुधा गुप्ता

    सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को ‘शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार

    पूर्वी सिंहभूम शिक्षा प्रदर्शन में राज्य में नंबर-1, DEPR रिपोर्ट में 24 जिलों में अव्वल

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JPSC-JSSC परीक्षाओं पर सरकार के आदेश पर रोक

    यातायात व्यवस्था और व्यवस्थित पार्किंग की मांग को लेकर भूख हड़ताल, आश्वासन के बाद टूटा अनशन

    पांच दिनों बाद बहाल हुई मनिफिट आजाद बस्ती की बिजली

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.