Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 लाख की फिरौती के लिए मानगो फ्लाईओवर कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण, 5 गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    10 लाख की फिरौती के लिए मानगो फ्लाईओवर कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण, 5 गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    10 लाख की फिरौती के लिए मानगो फ्लाईओवर कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण, 5 गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में अपहरण और रंगदारी की एक सनसनीखेज घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया. मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगे कंपनी के सुपरवाइजर और असिस्टेंट मैनेजर का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अपहृत दोनों कर्मियों को सकुशल बरामद कर लिया गया. 14-15 मई की रात करीब 3 बजे मानगो फ्लाईओवर निर्माण में कार्यरत सुपरवाइजर विजय कुमार ओझा और असिस्टेंट मैनेजर डिमना रोड स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग के पास मौजूद थे. इसी दौरान सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो से पहुंचे पांच युवकों ने दोनों को घेर लिया. आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट करते हुए दोनों को जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए. अपहरण के बाद आरोपियों ने 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल छापेमारी शुरू की गई.

    गौड़ बस्ती से दोनों कर्मी बरामद

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर मानगो गौड़ बस्ती से दोनों अपहृत कर्मियों को सुरक्षित बरामद कर लिया. मामले में पुलिस ने पांच आरोपी शिवा गौड़, नितेश गोप, आकाश प्रधान, देवाशीष गोप और शैलेश गोप को गिरफ्तार किया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. विजय कुमार ओझा के बयान पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, रंगदारी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद बोलेरो वाहन भी बरामद किया है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी. इसके अलावा पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    अन्य कर्मियों ने पुलिस को दी सूचना

    देर रात जब दोनों कर्मियों का अपहरण हुआ तो कंपनी के अन्य कर्मी दहशत में आ गए. इसके बाद उलीडीह ओपी जाकर कर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस तुरंत हरकत में आई. जांच में पता चला कि आरोपी दोनों कर्मियों को गौड़ बस्ती ले गए है. जहां से दोनों को बरामद कर लिया गया. दोनों कर्मियों को आरोपियों ने बंधक बनाकर रखा था.

    10 लाख की फिरौती के लिए मानगो फ्लाईओवर कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण 5 गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के भालूबासा इलाके में हुए जानलेवा हमले में घायल मानगो के गरीब नवाज़ कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुमताज़ उर्फ आशिफ की रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
    Next Article कौशिकी नृत्य सिर से पैर तक अंग- प्रत्यंग और ग्रंथियों का व्यायाम है

    Related Posts

    कौशिकी नृत्य सिर से पैर तक अंग- प्रत्यंग और ग्रंथियों का व्यायाम है

    May 16, 2026

    जमशेदपुर के भालूबासा इलाके में हुए जानलेवा हमले में घायल मानगो के गरीब नवाज़ कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुमताज़ उर्फ आशिफ की रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई

    May 16, 2026

    ग्रेजुएट कॉलेज के बी.एड डिपार्टमेंट द्वारा दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

    May 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कौशिकी नृत्य सिर से पैर तक अंग- प्रत्यंग और ग्रंथियों का व्यायाम है

    10 लाख की फिरौती के लिए मानगो फ्लाईओवर कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण, 5 गिरफ्तार

    जमशेदपुर के भालूबासा इलाके में हुए जानलेवा हमले में घायल मानगो के गरीब नवाज़ कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुमताज़ उर्फ आशिफ की रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई

    ग्रेजुएट कॉलेज के बी.एड डिपार्टमेंट द्वारा दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

    मानगो के उलीडीह आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के गहने ले उड़े चोर

    छात्र विरोधी नियम न बनाएं, नहीं तो आंदोलन होगा उग्र : युवा जेडीयू क्लस्टर सिस्टम के विरोध में ग्रैजुएट कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, प्रधान सचिव को सौंपा मांग पत्र

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    कोल्हान विश्वविद्यालय में कुरमाली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

    स्वर्णरेखा पुल और फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार पर सरयू राय ने जताई चिंता

    जुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग, कारोबारी बाल-बाल बचे कान के पास से गुजरी गोली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.