झारखंड विद्युत श्रमिक संघ की आमसभा आयोजित, अस्थायी कर्मियों के हित में आंदोलन की चेतावनी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के कदमा में रविवार को झारखंड विद्युत श्रमिक संघ की ओर से एक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह ने किया। सभा में बड़ी संख्या में विद्युत विभाग से जुड़े श्रमिक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग में भविष्य में जो भी नियुक्तियां निकाली जाएं, उनमें प्राथमिकता उन कर्मियों को दी जानी चाहिए जो लंबे समय से अस्थायी रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से विभाग की सेवा कर रहे अस्थायी कर्मियों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग द्वारा अस्थायी कर्मियों के हितों की अनदेखी की गई, तो झारखंड विद्युत श्रमिक संघ जोरदार आंदोलन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभा में श्रमिकों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

