Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल वैन-ऑटो की होगी विशेष जांच, जर्जर और पुराने वाहनों पर लगेगी रोक : उपायुक्त
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल वैन-ऑटो की होगी विशेष जांच, जर्जर और पुराने वाहनों पर लगेगी रोक : उपायुक्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल वैन-ऑटो की होगी विशेष जांच, जर्जर और पुराने वाहनों पर लगेगी रोक : उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान तथा ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त ने बताया कि अप्रैल माह में जिले में 31 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 24 लोगों की मौत और 14 लोग घायल हुए। अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना, तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाना पाया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में प्रशासन के साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल वैन और ऑटो की विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। बिना फिटनेस, बिना परमिट, ओवरलोडिंग करने वाले तथा पुराने और जर्जर वाहनों को स्कूल परिवहन में उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    राष्ट्रीय और राज्य उच्च पथों पर दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर रंबल स्ट्रिप, रेडियम संकेतक, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, क्रैश बैरियर और ब्लैक स्पॉट सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाने को कहा गया।

    बैठक में स्कूल-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और हिट एंड रन मामलों में पीड़ित परिवारों को त्वरित मुआवजा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में रूरल एसपी, एसडीएम, एएसपी, डीटीओ, एसडीओ, डीएसपी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल वैन-ऑटो की होगी विशेष जांच जर्जर और पुराने वाहनों पर लगेगी रोक : उपायुक्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी में Airtel के नेटवर्क और वाई-फाई सेवा से ग्राहक परेशान, 15 दिनों से समस्या बरकरार
    Next Article J-TET में भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने की मांग तेज, वित्त मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

    Related Posts

    J-TET में भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने की मांग तेज, वित्त मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

    May 18, 2026

    गोलमुरी में Airtel के नेटवर्क और वाई-फाई सेवा से ग्राहक परेशान, 15 दिनों से समस्या बरकरार

    May 18, 2026

    ट्रांसपोर्ट संगठनों ने उपायुक्त का किया अभिनंदन, विभिन्न मुद्दों पर सौंपा समर्थन संदेश

    May 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    J-TET में भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने की मांग तेज, वित्त मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

    ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल वैन-ऑटो की होगी विशेष जांच, जर्जर और पुराने वाहनों पर लगेगी रोक : उपायुक्त

    गोलमुरी में Airtel के नेटवर्क और वाई-फाई सेवा से ग्राहक परेशान, 15 दिनों से समस्या बरकरार

    ट्रांसपोर्ट संगठनों ने उपायुक्त का किया अभिनंदन, विभिन्न मुद्दों पर सौंपा समर्थन संदेश

    साकची रामलीला मैदान के पास महिला से चैन स्नैचिंग, विरोध पर बदमाशों ने की फायरिंग

    नव नियुक्त आचार्यों और पर्यवेक्षिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- “गांव-गांव तक पहुंचे विकास का लाभ”

    कारा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, घाघीडीह जेल की पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश

    मर्सी अस्पताल के एडवाइजर का निधन समाज और अस्पताल के बीच शोक के लहर

    संवैधानिक लोकतांत्रिक अधिकार पर सवाल उठाने का किसी को अधिकार नहीं : कुलबिंदर

    बोकारो: मामूली विवाद में वार्ड सदस्य पर चाकू से जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.