Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी में Airtel के नेटवर्क और वाई-फाई सेवा से ग्राहक परेशान, 15 दिनों से समस्या बरकरार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोलमुरी में Airtel के नेटवर्क और वाई-फाई सेवा से ग्राहक परेशान, 15 दिनों से समस्या बरकरार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी में Airtel के नेटवर्क और वाई-फाई सेवा से ग्राहक परेशान, 15 दिनों से समस्या बरकरार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी Airtel की सेवाओं को लेकर गोलमुरी क्षेत्र के ग्राहक इन दिनों काफी परेशान हैं। गोलमुरी बाजार स्थित पुराने SBI बैंक और भाटिया बुक स्टोर के आसपास रहने वाले उपभोक्ता पिछले 15 से 20 दिनों से नेटवर्क और वाई-फाई सेवा में लगातार आ रही दिक्कतों से जूझ रहे हैं।

    स्थानीय ग्राहकों का आरोप है कि इंटरनेट और वाई-फाई सेवा बार-बार बंद हो रही है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कंपनी में कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है और ना ही कोई संतोषजनक जवाब मिल रहा है।

    इस मामले में जब स्थानीय संवेदक बम सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो कई फोन कॉल के बाद उन्होंने फोन उठाया और स्वीकार किया कि समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है।

    ग्राहकों में लगातार बढ़ते आक्रोश को देखते हुए क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कभी भी Airtel कार्यालय में हंगामा हो सकता है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से ग्राहक अपनी समस्याओं को लेकर कंपनी कार्यालय पहुंचकर विरोध भी जता रहे हैं। अब देखना होगा कि कंपनी प्रबंधन कब तक ग्राहकों की परेशानी दूर कर पाता है।

    15 दिनों से समस्या बरकरार गोलमुरी में Airtel के नेटवर्क और वाई-फाई सेवा से ग्राहक परेशान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रांसपोर्ट संगठनों ने उपायुक्त का किया अभिनंदन, विभिन्न मुद्दों पर सौंपा समर्थन संदेश
    Next Article ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल वैन-ऑटो की होगी विशेष जांच, जर्जर और पुराने वाहनों पर लगेगी रोक : उपायुक्त

    Related Posts

    खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला

    October 26, 2026

    खड़गे के बयान पर बिफरी भाजपा, कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान भिड़े दोनों दलों के कार्यकर्ता

    October 26, 2026

    गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Kingmaker Casino: A Deep Dive into Features and Player Experience

    खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला

    खड़गे के बयान पर बिफरी भाजपा, कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान भिड़े दोनों दलों के कार्यकर्ता

    गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    पोटका में तीन कुष्ठ मरीज चिह्नित, एमडीटी दवा दी गई

    संघ के प्रमुख उत्सव शरद पूर्णिमा पर हिंदू एकता, संस्कार और राष्ट्रधर्म का संदेश

    वासंतिक रबी महाअभियान के तहत किसानों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

    तेघड़ा में बालश्रम के विरुद्ध छापेमारी, एक बाल श्रमिक विमुक्त

    वीरपुर में ई-रिक्शा चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी रासीद गिरफ्तार

    अंधकार से प्रकाश की ओर यात्रा का नाम है वाल्मीकि: डॉ. सच्चिदानंद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.