Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, गोपाल मैदान में उमड़ी शहरवासियों की भीड़
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, गोपाल मैदान में उमड़ी शहरवासियों की भीड़

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, गोपाल मैदान में उमड़ी शहरवासियों की भीड़

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026” का शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। अतिथियों का साफा, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया गया।
    सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि यह महोत्सव राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, कला, परंपरा और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने सम्मेलन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए काशीडीह की सड़क का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने और टाटा-जयपुर सीधी ट्रेन सेवा के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी।

     


    मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि राजस्थान अपनी संस्कृति और अतिथि सत्कार के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है तथा ऐसे आयोजन जमशेदपुर की सांस्कृतिक विविधता को मजबूत करते हैं। प्रथम दिन हास्य कलाकार संजय मुकुंदगढ़ की प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। मेले में राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प, सजावटी सामग्री और बच्चों के मनोरंजन के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। आगामी दो दिनों में भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

    सरयू राय ने बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित राजस्थान महोत्सव शाह मेला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

    राजस्थान महोत्सव में मारवाड़ी समाज के अतिथिगणों की उपस्थिति में प्रस्तुत किए गए पारंपरिक भजन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।गोपाल मैदान में आयोजित राजस्थान महोत्सव मेले में बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए।राजस्थान महोत्सव मेले में ऊंट की सवारी का आनंद लेते बच्चे और बड़े आकर्षण का केंद्र बने रहे। पारंपरिक मारवाड़ी पोशाक में सजी महिलाएं राजस्थान महोत्सव की सांस्कृतिक छटा को और भी खास बनाती नजर आईं।

    गोपाल मैदान में उमड़ी शहरवासियों की भीड़ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आमंत्रण लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुरामडीह बना मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री विलेज केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बन रहा नई मिशाल
    Next Article सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

    Related Posts

    पूर्व छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला गौरव का मंच

    May 17, 2026

    काण्ड्रा में संपन्न हुआ ‘धमाकेदार फेसबुक मीटअप-2026

    May 17, 2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-8, में रक्तदान शिविर आयोजित, 214 यूनिट संग्रह

    May 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला गौरव का मंच

    काण्ड्रा में संपन्न हुआ ‘धमाकेदार फेसबुक मीटअप-2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-8, में रक्तदान शिविर आयोजित, 214 यूनिट संग्रह

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, गोपाल मैदान में उमड़ी शहरवासियों की भीड़

    तुरामडीह बना मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री विलेज केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बन रहा नई मिशाल

    राखा कॉपर माइंस के विषाक्त पानी से ग्रामीण बेहाल, चर्म रोग बढ़ने पर फूटा गुस्सा, एचसीएल पर पर्यावरण से खिलवाड़ का आरोप

    जादूगोड़ा बना साइबर ठगी का गढ़, यूसिल कर्मियों से लेकर वैज्ञानिक तक करोड़ों की ठगी, कोकदा समेत कई गांवों में फैला नेटवर्क

    जंगली हाथियों के कॉरिडोर में अवैध खनन ही बना बड़ा संकट, क्या जंगली हाथियों को बांधा जा सकता है !

    शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका जीसीजेडी उच्च विद्यालय, प्राचार्य मुरारी प्रसाद सिंह सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.