Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुरामडीह बना मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री विलेज केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बन रहा नई मिशाल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    तुरामडीह बना मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री विलेज केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बन रहा नई मिशाल

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    बदलते जमाने के साथ माहवारी स्वच्छता व महिला मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन असल बदलाव हेतु जागरूकता को गांव के अंतिम व्यक्ति तक ले जाना अहम है। गांव देश की सबसे छोटी इकाई है, और पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से गांवों के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता पहुंच सकती है, इस दिशा में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले स्थित केरूआडूंगरी पंचायत एक मिशाल बन कर उभर रहा है। पंचायत के प्रत्येक महिला को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और बेहतर स्वास्थ्य हेतु सैनिटरी पैड के उपयोग करने की दिशा में प्रयास लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया गया था। पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन व प्रोजेक्ट बाला के प्रयास से अब यह प्रयास एक महत्वपूर्ण मुकाम पर पहुंचने को है। शनिवार को केरुवाडुगरी पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू ने तुरामडीह गांव को पंचायत का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री विलेज” घोषित किया। अब गांव की सभी महिलाएं माहवारी के प्रति समाज में व्याप्त टैबू को तोड़ रही है, वही सभी महिलाएं पर्यावरण अनुकूल रियूजेबल सैनिटरी पैड का इस्तेमाल कर रही है। इससे महिलाओं को हर महीने सैनिटरी पैड पर होने वाले खर्च से मुक्ति मिल रही है, वही इससे सैनिटरी पैड से उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट से भी पर्यावरण को हानि नहीं होती। जल्द ही पंचायत के सभी गांवों को “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री विलेज” घोषित किया जाएगा, जिससे समूचा पंचायत ही मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री बन जाएगा। जो संभवतः झारखंड का पहला पंचायत होगा। मौके पर उपस्थित झारखंड के पैडमैन के नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता व सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने कहा कि “दशक भर पहले हमने कल्पना की थी कि गांवों की सभी महिलाएं माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो, वह अपनी शर्म छोड़े, गांवों की सभी महिलाएं सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करें, वर्षों के प्रयास के बाद अब यह कई गांवों में सम्भव होता दिख रहा है। माहवारी स्वच्छता व महिला मुद्दों से जुड़े सामाजिक मुद्दों में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने हेतु, समाज को अंधविश्वास को दूर करने हेतु पंचायत व जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है। इस दिशा में केरूवाडूंगरी पंचायत के द्वारा गांवो को मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री बनाना बेहद ही उत्साहवर्धक है। यह निश्चय ही निकट भविष्य में झारखंड के, समूचे भारत के पंचायतों के लिए एक नई मिशाल बनेगा।” मौके पर सहिया साथी शुरुवाली हेंब्रम, सेविका सविता नायक, सहिया रानदाए हो, वार्ड मेंबर सुमन पाडेया, टीएसएफ फेलो सिदलाल टुडू व गांव की सैकड़ों महिलाएं व किशोरियां प्रमुख रूप से उपस्थित थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराखा कॉपर माइंस के विषाक्त पानी से ग्रामीण बेहाल, चर्म रोग बढ़ने पर फूटा गुस्सा, एचसीएल पर पर्यावरण से खिलवाड़ का आरोप
    Next Article राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, गोपाल मैदान में उमड़ी शहरवासियों की भीड़

    Related Posts

    पूर्व छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला गौरव का मंच

    May 17, 2026

    काण्ड्रा में संपन्न हुआ ‘धमाकेदार फेसबुक मीटअप-2026

    May 17, 2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-8, में रक्तदान शिविर आयोजित, 214 यूनिट संग्रह

    May 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला गौरव का मंच

    काण्ड्रा में संपन्न हुआ ‘धमाकेदार फेसबुक मीटअप-2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-8, में रक्तदान शिविर आयोजित, 214 यूनिट संग्रह

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, गोपाल मैदान में उमड़ी शहरवासियों की भीड़

    तुरामडीह बना मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री विलेज केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बन रहा नई मिशाल

    राखा कॉपर माइंस के विषाक्त पानी से ग्रामीण बेहाल, चर्म रोग बढ़ने पर फूटा गुस्सा, एचसीएल पर पर्यावरण से खिलवाड़ का आरोप

    जादूगोड़ा बना साइबर ठगी का गढ़, यूसिल कर्मियों से लेकर वैज्ञानिक तक करोड़ों की ठगी, कोकदा समेत कई गांवों में फैला नेटवर्क

    जंगली हाथियों के कॉरिडोर में अवैध खनन ही बना बड़ा संकट, क्या जंगली हाथियों को बांधा जा सकता है !

    शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका जीसीजेडी उच्च विद्यालय, प्राचार्य मुरारी प्रसाद सिंह सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.