रंभा कॉलेज को बीएससी और भूगोल विषय में स्नातक की शिक्षा के लिए मिली मान्यता राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा कॉलेज में आगामी सत्र 2025 से बीएससी की पढ़ाई भी आरंभ होने जा रही है। इसके अंतर्गत भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गणित ,जूलॉजी, बॉटनी में और कला विभाग के भूगोल विषय में भी स्नातक की पढ़ाई आरंभ होगी । विदित हो कि सन 2021 से रंभा कॉलेज में स्नातक के विभिन्न विषयों की पढ़ाई आरंभ है । स्नातक विभाग में सभी विषयों में प्रशिक्षित और अनुभवी व्याख्याता उपस्थित हैं । समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए सेमिनार और कार्यशाला का भी आयोजन…
Author: dhiraj Kumar
स्वतंत्रता दिवस पर मंच संस्था ने किया सम्मान समारोह सह साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मंच (साहित्य कला चौपाल) संस्था द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2025 को सम्मान समारोह सह साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन साकची पुराना कोर्ट परिसर स्थित पेंशनर समाज हॉल में किया गया। संस्था की अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीमती अनीता सिंह “रूबी”, महासचिव श्रीमती कृष्णा सिन्हा, सचिव श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव “गार्गी”, श्री विनोद कुमार एवं श्याम नारायण जी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आ. रेणु सिंह (स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की परपोती)…
अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :राष्ट्र के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर महानगर इकाई ने एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर परिषद ने देश के शहीदों, सेना और राष्ट्र का वंदन करते हुए राष्ट्र सेवा के धर्म का बखूबी निर्वहन किया तथा उपस्थित जनमानस में राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार किया। संयोजन की जिम्मेदारी संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह और सचिव सोनी सुगंधा ने निभाई, जिसके कारण आयोजन अत्यंत सफल रहा। मंच पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय…
कुचेना में जन्माष्टमी पर मटका फोड़ कार्यक्रम में दिखा उत्साह, बड़ी संख्या में जुटे लोग राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद कुचेना:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुचेना नगर में मटका फोड़ प्रतियोगिता धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आकर्षित किया, क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उत्सव मनाया गया. कुचेना नगर में ‘मटका फोरो, इनाम जीतो प्रतियोगिता, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन युवा समिति कुचेना द्वारा किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग…
गेवरा कॉलोनी आजाद चौक में जन्माष्टमी पर मनाया गया मटका फोड,लोगों में दिखा उत्साह राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद श्रद्धालु हुए आकर्षित बच्चों ने की खूब मस्ती गेवरा:-हर साल की तरह इस साल भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गेवरा कॉलोनी के आजाद चौक में मटका फोडो इनाम जीतो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मटका फोटो कार्यक्रम में भाग लेने दूर दराज गांव से भी टीम पहुंची थी, इस कार्यक्रम में लोग बहुत उत्साहित दिखे बच्चों ने खूब मौज मस्ती की, क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्णा के जन्मोत्सव का उत्साह…
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दो दिवसीय जिला सम्मेलन का समापन, 43 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का दो दिवसीय जिला सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन में 43 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया, जिसमें एक बार फिर अम्बुज ठाकुर को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया। अगले तीन वर्षों तक वे ही जिला कमिटी का नेतृत्व करेंगे। सम्मेलन में पूरे सिंहभूम क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। चर्चा और विचार-विमर्श के बाद कुल पांच महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें जिले में जन वितरण प्रणाली में व्याप्त…
यदुवंशी समाज की भव्य शोभायात्रा संपन्न, कृष्ण लीलाओं की झांकियों ने मोहा मन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन यदुवंशी समाज द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा एग्रिको मैदान से आरंभ होकर – सुभाष मैदान में संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, नृत्य दल और भक्तों की भारी भीड़ शामिल रही। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आए। शोभायात्रा के समापन पर साकची आम मैदान में सामूहिक आरती का आयोजन…
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट – प्रोजेक्ट पॉज़िटिव हेल्थ एवं डेंटल कैम्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने प्रोजेक्ट पॉज़िटिव हेल्थ एवं डेंटल कैम्प का आयोजन मुरगागुट्टू गाँव में किया, जिसके माध्यम से ग्रामीण समुदाय तक ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई गईं। इस शिविर में कुल 83 लाभार्थियों ने चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। मुर्गागुट्टू एक छोटा सा गांव है, जिसे रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने गॉड लिया है ताकि वहां सर्वांगीण विकास किया जाए और इस दिशा में उन्होंने शिक्षा के लिए स्कूल भी खोला है । स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यहां मेडिकल शिविरों का आयोजन…
भाजपा नेता हरबंश लाल श्रीवास्तव का निधन, पार्टी ध्वज ओढ़कर दी गई अंतिम विदाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष हरबंश लाल श्रीवास्तव का रविवार को निधन हो गया। परसुडीह स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अंतिम दर्शन को पहुंचे और पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महानगर महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि श्रीवास्तव पार्टी के धरोहर थे, उनका निधन संगठन के लिए बड़ी क्षति है। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने भी इसे पार्टी व समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। हरबंश श्रीवास्तव ने भाजपा और विश्व…
आयुष्मान भारत योजना: वरिष्ठ नागरिकों के लिए 18 से 26 अगस्त तक विशेष कैंप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए “आयुष्मान वय वंदना कार्ड” बनाने हेतु 18 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक शहरी क्षेत्र में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों को अपने नजदीकी शहरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कार्ड बनवाएं और योजना का लाभ उठाएं। कैंप की तिथि और स्थल इस प्रकार हैं— 1. 18.08.2025 – शहरी प्रा. स्वास्थ्य केंद्र,…
