टुईलाडूंगरी में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, पंचमी से खुलेगा पट राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह अनुष्ठान पंडित निरंजन रथ और पंडित प्रदीप्त कुमार दास की देखरेख में किया गया। पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की। महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि यह पूजा 1934 से निरंतर आयोजित की जा रही है। आजादी से पहले इसे शहर में पहली उड़िया पूजा…
Author: dhiraj Kumar
वन रक्षाबंधन कार्यक्रम में पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प, शुरू हुआ सप्ताहभर का अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एग्रीको मैदान में रविवार को संयुक्त राष्ट्र चेतना/नरेश मोहन सेवा संस्थान के तत्वावधान में वन रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्र चेतना आशीष झा एवं अजीत कुमार ने की। पारंपरिक गीत और पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित लोगों ने पेड़ों पर वन रक्षा सूत्र बांधकर पेड़-पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर आशीष झा ने कहा—“पेड़ बचाओ, स्वस्थ जीवन पाओ।” उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है क्योंकि जीवन के लिए जल, वायु…
लिव-इन रिलेशन भारतीय प्राण धर्म के लिए चुनौती : आनंद मार्ग सेमिनार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सेमिनार में “प्राण धर्म” विषय पर विचार व्यक्त करते हुए ट्रेनर सुनील आनंद ने कहा कि लिव-इन रिलेशन भारतीय प्राण धर्म को झकझोर रहा है। यह संस्कृति भगवान शिव द्वारा स्थापित विवाह प्रथा का अपमान है। उन्होंने कहा कि शिव ने विवाह की परंपरा को जन्म देकर महिलाओं को सम्मान दिया और एक संगठित सभ्यता की नींव रखी। लिव-इन संस्कृति उस सभ्यता और भारत के प्राण धर्म का विरोध करती है। वक्तव्य में कहा गया…
विधायक सरयू राय की मदद से 8 बच्चों ने जीते 21 मेडल, इनमें 9 गोल्ड बीरभूम में आयोजित एनकेएफ ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप में पाई सफलता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट (कराटे ऑफ झारखंड) के आठ बच्चों ने 21 मेडल जीते हैं। इन्हें ये पुरस्कार राष्ट्रीय कराटे महासंघ द्वारा पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आयोजित एनकेएफ ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप 2025 में प्राप्त हुए। इनमें 9 स्वर्ण और छह-छह चांदी और ब्रान्ज मेडल शामिल हैं। ये सारे बच्चे निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट के संचालक गणेश सिंह से प्रशिक्षित हैं। रविवार को गणेश सिंह तमाम बच्चों के साथ…
नगर कीर्तन में शामिल होने अमृतसर जाएंगे 300 श्रद्धालु, रंगरेटा महासभा राष्ट्र संवाद संवाददाता आज शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी के 364वा प्रकाश देहाडा मनाने के लिए टाटानगर झारखंड की संगत हर साल सैकड़ो की संख्या में रंगरेटा महासभा के बैनर तले अमृतसर पंजाब चेतना मार्च नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए जाती है इस वर्ष भी सैकड़ो लोग 1 सितंबर जलियांवाला बाग से अमृतसर दरबार साहब में होने वाले नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए जा रहे हैं आज तीन प्लेट खालसा क्लब में बुलाई गई आम सभा में रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह…
नारायण आई.टी.आई, लूपुंगदीह, चांडिल झारखंड कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की स्मृति में शोक सभा राष्ट्र संवाद संवाददाता नारायण आई.टी.आई, लूपुंगदीह, चांडिल में झारखंड कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय श्री रामदास सोरेन जी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. जटाशंकर पांडेय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई, जिसके बाद उपस्थित जनों ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोफेसर सुदिष्ठ कुमार, ट्रस्टी सह अधिवक्ता निखिल कुमार तथा संस्थान के स्टाफ सदस्य पवन महतो,…
झारखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान से मिले राजेश शुक्ल, जमशेदपुर आगमन पर किया स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान के झारखंड का मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुचने पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर परिसदन में उनका स्वागत किया l उन्हें पुष्पगुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया l इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के महा निबंधक श्री मनोज प्रसाद और पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडेय…
चाचा ने ही रचा अपहरण और हत्या का षड्यंत्र, हुरलुंग ब्रिज के नीचे मिला शव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।बिरसानगर जोन नंबर-11 रोड नंबर-4 निवासी कृष्णा महतो (31) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कृष्णा का अपहरण और हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके चाचा राजेश महतो ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया था। 12 अगस्त की रात बिरसानगर गणेश मंदिर के पास से कृष्णा का अपहरण किया गया। उसकी बाइक 15 अगस्त को लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद बड़े भाई प्रकाश महतो ने थाना में अपहरण की एफआईआर दर्ज…
गणीनाथ सेवा संस्थान का 52वां जयन्ती समारोह 23 अगस्त को राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गणीनाथ सेवा संस्थान, जो मध्यदेशीय वैश्य (हलवाई) समाज द्वारा संचालित है, अपने कुलदेवता श्री गणीनाथ गोविन्द जी महाराज के आदर्शों पर पिछले 52 वर्षों से कार्यरत है। संस्था इस वर्ष अपने कुलदेवता का 52वां जयन्ती समारोह दिनांक 23 अगस्त 2025, शनिवार को धूमधाम से मनाने जा रही है। जयन्ती के उपलक्ष्य में रविवार, 17 अगस्त से ही कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए दांडग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं…
नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न, 80 छात्र-छात्राओं को मिला प्रशस्ति पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। सामाजिक संस्था लक्ष्य झारखंड और ग्लोबल आईटी कंप्यूटर क्लास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। संचालन संस्था की सचिव रश्मि साहु ने किया। मुख्य अतिथि गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा हर क्षेत्र में आवश्यक हो गई है और रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने संस्था और…
