परसुडीह में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ पांच गिरफ्तार, 119 पुड़िया समेत कार और बैंक दस्तावेज बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी है। इस दौरान पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 119 पुड़िया ब्राउन शुगर, हुंडई कंपनी की सफेद कार, 12 चेकबुक, तीन पासबुक, एक क्रेडिट कार्ड, नौ क्यूआर कोड और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 9 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे सूचना मिली थी कि संत रोबर्ट स्कूल के…
Author: dhiraj Kumar
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, डीएमओ सतीश नायक समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम से जुड़ी कार्रवाई की समीक्षा…
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा की समीक्षा बैठक, सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। Tfसमाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिले के कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, दोनों एसडीएम, एसडीपीओ घाटशिला, डीएसपी मुख्यालय, जेल उपाधीक्षक समेत संबंधित अधिकारी शामिल हुए। बैठक में घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची कारा और घाटशिला उपकारा की सुरक्षा, सुविधाओं और संचालन से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जेलों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार…
बलिदान दिवस पर वीर अब्दुल हमीद अमर रहे के नारों से गूंजा कालीमाटी रोड राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : भारत–पाक युद्ध 1965 में अदम्य साहस और अप्रतिम शौर्य का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने शहीद की अमर गाथा को नमन किया। नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद का बलिदान पीढ़ी-दर-पीढ़ी हमें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा…
पेसा कानून लागू ना करने पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई राज्य सरकार को फटकार, बालू घाटों की नीलामी पर लगाई रोक, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- अब कौन सा नया बहाना ढूंढेगी सरकार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की पेसा (पंचायत उपबंध अधिनियम) नियमावली लागू करने में देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम स्तर पर बालू घाटों की नीलामी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने पंचायती राज सचिव को 23 सितंबर को अगली सुनवाई में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया कि…
परसुडीह दुर्गा पूजा पंडाल में पुरानी और नई कमेटी के बीच तलवारबाजी, कई लोग घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के परसुडीह बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में पुरानी और नई पूजा कमेटी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि तलवारबाजी हो गई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार, पुरानी कमेटी के सचिन रमेश यादव और अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने नई चुनकर आई कमेटी के सदस्यों पर तलवार से हमला कर दिया। इसमें श्याम बिहारी यादव, राहुल मुखी, रंजीत यादव सहित तीन लोग गंभीर…
सिदगोड़ा: विवाहिता स्नेहा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास स्थित क्वार्टर में विवाहिता स्नेहा श्रीवास्तव का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका पाया गया। परिजनों ने उसे उतारकर टाटा मेन अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाया और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। आक्रोशित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर…
जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उपायुक्त से मिलकर सौंपा मांग पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। मुख्य मांगों में मानगो पारडीह से अजवा बिल्डिंग तक RCC नाला निर्माण, जुगसलाई सफीगंज में नई पाइपलाइन बिछाने तथा साकची टैगोर एकेडमी स्कूल के पास अवैध होर्डिंग हटाने की मांग शामिल है। उपयुक्त ने सभी मुद्दों पर त्वरित संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके…
सी पी राधाकृष्णन को भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी, खुशी जाहिर की राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एन डी के प्रत्याशी सी पी राधाकृष्णन की शानदार जीत पर खुशी जाहिर किया है और उन्हें बधाई दिया है l शुक्ल ने कहा है कि राधाकृष्णन ने झारखंड ,महाराष्ट्र ,तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में भी सराहनीय कार्य किए हैं l झारखंड के राज्यपाल के रूप में उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए l…
