Author: dhiraj Kumar

सोना देवी विश्वविद्यालय के एनएसएस ईकाई द्वारा आयोजित किया गया हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के राष्ट्रीय सेवा योजना, एनएसएस ईकाई द्वारा आज हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में सोना देवी विश्वविद्यालय के एनएसएस ईकाई के नेतृत्व में कई सहायक प्राध्यापक, एनएसएस ईकाई से जुड़े छात्र छात्राएं शामिल हुए. छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय द्वारा अंगीकृत किताडीह गांव में रैली निकाली और ग्रामीणों के बीच देशभक्ति की भावना का संचार किया. एनएसएस ईकाई द्वारा आयोजित रैली के सदस्य किताडीह आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से भी मिले और उन्हें तिरंगा सौंपा…

Read More

सौम्या वर्मा की आवाज़ में रिकॉर्ड हो रहा है तोमर सत्येन्द्र का भजन तोमर सत्येन्द्र के भजन की रिकॉर्डिंग शुरू हुई राष्ट्र संवाद संवाददाता तोमर सत्येन्द्र सिंह द्वारा लिखित भजन की रिकॉर्डिंग मुम्बई में अंधेरी के स्टूडियो में शुरू हुई, जिसे मुम्बई की सुप्रसिद्ध गायिका सौम्या वर्मा की आवाज़ में रिकॉर्ड किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि इस भजन की वीडियो शूटिंग जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक सरयू राय जी के आवास में होगी. इस संबंध में सरयू राय जी ने स्वीकृति प्रदान की है. तोमर सत्येंद्र ने यह भी बताया कि इस वीडियो भजन में नए स्थानीय कलाकारों…

Read More

एमजीएम अस्पताल स्थानांतरण से जनता परेशान, उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल को साकची से डिमना स्थानांतरित किए जाने से आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर मंगलवार को लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान उपायुक्त और सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी और एम्बुलेंस सुविधा बहाल करने की मांग की गई। आम लोगों का कहना है कि अस्पताल स्थानांतरण के बाद गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को डिमना तक पहुंचने में अधिक समय…

Read More

वृहद झारखंड के सपने को साकार करने को राजनीतिक दल आएं एकजुट : बेसरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने 12 अगस्त को ‘विधायक त्याग दिवस’ के रूप में याद करते हुए कहा कि अब झारखंड के सभी राजनीतिक दलों को एक होकर दीसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के वृहद झारखंड के सपने को साकार करने की आवश्यकता है। एक वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के निर्माण के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था। झारखंड अलग राज्य तो बना, लेकिन जिन क्षेत्रों को…

Read More

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। बड़ी संख्या में लोग पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, स्टे ऑर्डर, पी.वी.टी.जी समुदाय की समस्याएं, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ, सड़क निर्माण, भूमि मूल्यांकन, एफआईआर दर्ज न होने, दुकान आवंटन, लंबित म्यूटेशन, चिकित्सा सहायता, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, कलवर्ट निर्माण, बैंक ऋण में सहयोग, आवासीय सोसायटी…

Read More

इसरो शैक्षणिक भ्रमण पर गईं पूर्वी सिंहभूम की छात्राओं ने देखी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें राष्ट्र संवाद संवाददाता चेन्नई/महाबलीपुरम।पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राओं का दल इसरो (श्रीहरिकोटा) के शैक्षणिक भ्रमण के तहत आज अपने दूसरे दिन भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक धरोहरों से रूबरू हुआ। यात्रा की शुरुआत कोवालम, चेन्नई स्थित मॉडल स्कूल से हुई, जहां छात्राओं ने अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय और विज्ञान परियोजनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय विद्यार्थियों से बातचीत कर शिक्षा पद्धति, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और खेलों में भागीदारी की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद दल ने स्टेट म्यूजियम और भारतीय…

Read More

करीम सिटी कॉलेज में “सोल 7.0” गेस्ट लेक्चर, छात्रों ने सीखी कॉर्पोरेट दुनिया की बारीकियां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।करीम सिटी कॉलेज के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट व आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में “सोल 7.0” गेस्ट लेक्चर आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. शरबरी साहा ने “कैम्पस से कॉर्पोरेट तक” विषय पर छात्रों को कार्यस्थल शिष्टाचार, नेतृत्व कौशल, करियर विकास, व्यक्तिगत ब्रांडिंग और चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। एग्जाम कंट्रोलर डॉ. बी.एन. त्रिपाठी ने मोमेंटो और पौधा भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. आफताब आलम ने आत्मविश्वास व दृढ़ता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन मेहर फातिमा व…

Read More

वारिस कॉलोनी में बदले गए डैमेज बिजली पोल, समय से पहले कार्य पूरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में वारिस कॉलोनी में डैमेज बिजली पोलों को हटाकर नए पोल लगाए गए। अंसार खान ने बताया कि 10 दिन पहले उन्होंने मानगो विद्युत कार्यपालक अभियंता कपिल निरंजन तिग्गा को समस्या से अवगत कराया था, जिसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नए पोल और लेबर भेजकर कार्य समय से पहले पूरा कराया। अंसार खान ने अभियंता तिग्गा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दिए गए समय से पहले…

Read More

यूसील सीएमडी पर गिरफ्तारी रोक, 26 अगस्त को केस डायरी की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला। महिला उत्पीड़न मामले में यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) के सीएमडी डॉ. संतोष कुमार सतपति की गिरफ्तारी पर घाटशिला कोर्ट ने 26 अगस्त तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने उसी दिन केस डायरी प्रस्तुत करने का आदेश दिया है, जिसके बाद अगला फैसला होगा। यह हाई प्रोफाइल मामला पूरे देश का ध्यान खींच रहा है। पुलिस के लिए जांच चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। पीड़ित महिला अधिकारी की ओर से वकील स्नेहा सिंह ने कोर्ट से सीएमडी को पद से हटाने और सबूत…

Read More

प्रभा देवी बनीं सावन क्वीन, पूजा महानंद नृत्य क्वीन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जनता दल (यू) महिला मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में सावन महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिलाओं के लिए नृत्य, रैम्प वॉक, म्यूजिकल चेयर और बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ज्यूरी में डीएसपी एवं मुक्केबाज अरुणा मिश्रा, नागपुरी अदाकारा प्रिया कैश और सामाजिक कार्यकर्ता मधु सिंह शामिल थीं। प्रतियोगिता में प्रभा देवी सावन क्वीन और पूजा महानंद…

Read More