जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उपायुक्त से मिलकर सौंपा मांग पत्र

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा।

मुख्य मांगों में मानगो पारडीह से अजवा बिल्डिंग तक RCC नाला निर्माण, जुगसलाई सफीगंज में नई पाइपलाइन बिछाने तथा साकची टैगोर एकेडमी स्कूल के पास अवैध होर्डिंग हटाने की मांग शामिल है।

उपयुक्त ने सभी मुद्दों पर त्वरित संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मो. शब्बीर, गुरदीप सिंह, रियाजुद्दीन खान समेत कई पदाधिकारी व बस्तीवासी मौजूद रहे।

