Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील UISL की ‘RELIFE’ पहल, अनुपयोगी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
    Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा स्टील UISL की ‘RELIFE’ पहल, अनुपयोगी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील UISL की ‘RELIFE’ पहल, अनुपयोगी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील UISL) ने बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब के निकट अपने रिड्यूस, रीयूज एंड रिसाइकिल (RRR) सेंटर में ‘RELIFE’ पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य अनुपयोगी घरेलू वस्तुओं का पुनः उपयोग कर कचरे को कम करना और जरूरतमंदों को सस्ती दरों पर उपयोगी सामान उपलब्ध कराना है।

    इस पहल के तहत नागरिक कपड़े, जूते-चप्पल, किताबें, खिलौने, साइकिल और बैग जैसी वस्तुएं दान कर सकते हैं। सफाई और आवश्यक मरम्मत के बाद इन्हें मामूली कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। शुरुआत टाटा स्टील UISL के सफाई मित्रों से होगी, जिसके बाद इसे आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों और आसपास के गांवों तक विस्तारित किया जाएगा।

    पुनः उपयोग योग्य नहीं रहने वाले कपड़ों से NGO की मदद से जूते, दरी, कालीन और बेडशीट जैसे उत्पाद बनाए जाएंगे। वहीं, एकत्रित पुस्तकों से सामुदायिक पुस्तकालय विकसित किया जाएगा। इस पहल के जरिए कंपनी पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा दे रही है। कंपनी ने नागरिकों से उपयोग योग्य अनुपयोगी वस्तुएं RRR सेंटर में दान करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएटक के प्रयास से शंकर प्रजापति का फाइनल सेटलमेंट, आठ साल पुराने बकाया भुगतान का मामला सुलझा
    Next Article पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस की बैठक संपन्न, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाने का निर्णय

    Related Posts

    राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश और उत्साह

    October 24, 2026

    संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन का टाटानगर में होगा भव्य स्वागत

    October 24, 2026

    टाटा वर्कर्स यूनियन के व्हाट्सऐप ग्रुप में विवाद, चुनाव से पहले गुटबाजी की चर्चा तेज

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश और उत्साह

    संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन का टाटानगर में होगा भव्य स्वागत

    टाटा वर्कर्स यूनियन के व्हाट्सऐप ग्रुप में विवाद, चुनाव से पहले गुटबाजी की चर्चा तेज

    जिला योजना, नीति आयोग और सांसद-विधायक मद की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्य समयसीमा म

    29 अक्टूबर से तेज होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण: सरयू राय

    सरयू राय के निर्देश पर सोनारी और मानगो में लगीं 25 स्ट्रीट व सोलर लाइटें

    पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस की बैठक संपन्न, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाने का निर्णय

    टाटा स्टील UISL की ‘RELIFE’ पहल, अनुपयोगी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

    एटक के प्रयास से शंकर प्रजापति का फाइनल सेटलमेंट, आठ साल पुराने बकाया भुगतान का मामला सुलझा

    बारिनगर में आठवीं चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ, 32 टीमें दिखाएंगी दम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.