एक्सएलआरआई छात्रों ने 12वीं के विद्यार्थियों को दिए करियर टिप्स राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर की टीम सामर्थ्य ने विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को में ‘करियर कंपास’ कार्यक्रम आयोजित किया। कक्षा 12 के छात्रों के लिए आयोजित इस सत्र में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। टीम सामर्थ्य के सदस्यों ने विद्यार्थियों को करियर विकल्प, कोर्स चयन, समय प्रबंधन और बोर्ड परीक्षा की तैयारी जैसे विषयों पर व्यावहारिक सुझाव दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके करियर चयन में स्पष्टता और आत्मविश्वास प्रदान करना था।
Author: dhiraj Kumar
डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने किया पुस्तक मेले का भ्रमण पठन-संस्कृति बढ़ाने और शैक्षणिक संसाधनों से अवगत कराने पर रहा जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 50 विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने टेगोर सोसाइटी द्वारा साकची स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित वार्षिक पुस्तक मेले का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों में पठन-संस्कृति विकसित करना और उन्हें विविध शैक्षणिक संसाधनों से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान संकाय सदस्यों और पुस्तकालयाध्यक्ष ने कॉलेज पुस्तकालय हेतु विभिन्न विषयों की आवश्यक पुस्तकें चयनित कीं। छात्रों ने कई स्टॉलों का अवलोकन कर पुस्तक विक्रेताओं से…
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ के शुभ अवसर पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. (प्रो.) अंजिला गुप्ता के दिशा निर्देश में किया गया ।कार्यक्रम का आरंभ विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा मैडम के द्वारा किया गया उन्होंने छात्राओं को रक्तदान के विषय में समझाते हुए बताया कि यह समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है यह जरूरतमंद लोगों के लिए जीवन दायिनी आशा बनकर आती है…
सत्तापक्ष, विपक्ष का उद्देश्य जनकल्याण और राज्य का विकास होना चाहिए: राज्यपाल राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को कहा कि सत्ताधारी और विपक्षी विधायकों, दोनों को जनता के कल्याण और राज्य के विकास के लिए काम करना चाहिए। गंगवार ने कहा कि विधायकों से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने रांची में झारखंड विधानसभा के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘विधायक न केवल कानून बनाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि जनता और सरकार के बीच…
सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को घटाना पहली प्राथमिकता: नामित CJI जस्टिस सूर्यकांत राष्ट्र संवाद संवाददाता सुप्रीम कोर्ट के नामित मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने शपथ से पूर्व मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को कम करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्वीकार किया कि 90,000 से अधिक लंबित मामलों की संख्या अदालत के लिए गंभीर चुनौती है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि लिस्टिंग की समस्या हो या मामलों की बढ़ती संख्या—अब समाधान के लिए आगे की सोच अपनानी होगी और न्यायिक क्षमता का पूरा उपयोग करना होगा। उन्होंने पुराने और…
झारखंड-बंगाल में कोयला माफिया नेटवर्क पर छापेमारी में 14 करोड़ रुपये से अधिक नकद और सोना जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में सक्रिय एक कथित कोयला माफिया नेटवर्क के खिलाफ तलाशी के दौरान 14 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और सोना जब्त किया है। ईडी ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि कोयले के “बड़े पैमाने पर” अवैध खनन, चोरी, परिवहन, भंडारण और बिक्री के संबंध में शुक्रवार को दोनों राज्यों में 44 परिसरों पर छापे मारे गए। बयान में कहा गया है…
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून-व्यवस्था में सुधार को बताया विकास की अनिवार्य शर्त राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची में झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया, जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सबसे मुखर दिखाई दिए। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को “बेहद चिंताजनक” बताते हुए कहा कि “झारखंड का विकास तभी संभव है जब यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार हो और लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।” मरांडी…
अपराधियों को बिहार छोड़ना पड़ेगा : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का ध्यान ‘सुशासन’ पर रहेगा और अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा। राज्य में गृह विभाग शुक्रवार को भाजपा नेता चौधरी को सौंपा गया, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग 20 वर्षों के अपने कार्यकाल में अपने पास रखा था। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार ने बिहार को ‘जंगलराज’ से सुशासन की ओर परिवर्तित किया। मुझे…
जोहानिसबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी की वैश्विक नेताओं संग श्रृंखलाबद्ध मुलाकात साझा विकास, रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक सुधारों पर रही चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जोहानिसबर्ग, 22 नवंबर — प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर ब्रिटेन, मलेशिया, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर वैश्विक तरक्की तथा साझी समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर से द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से सहयोग के विविध क्षेत्रों को मजबूत करने पर सहमति बनी। फ्रांस के…
जमशेदपुर प्रखंड में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ को लेकर बैठक, अनियमितताओं पर नाराज़गी; कार्यक्रम के बहिष्कार का निर्णय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में लगातार हो रही अनियमितताओं, तैयारी बैठक न होने, कार्यक्रम तिथि में अचानक बदलाव, और मैया सम्मान योजना के फॉर्म में कथित कालाबाजारी को लेकर जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के प्रमुख कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की, जिसमें उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, सुनील गुप्ता सहित पंचायत समिति सदस्य और कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में सदस्यों ने कार्यक्रम की कार्यप्रणाली पर कड़ी आपत्ति…
