नीतीश कुमार ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा; सम्राट चौधरी बने बिहार के नए गृह मंत्री राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार में विभागों का बंटवारा कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव गृह मंत्रालय को लेकर है—इस बार सीएम नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास न रखते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंप दिया है। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार के पास गृह विभाग नहीं रहेगा, जबकि पहले हर सरकार में गृह विभाग उन्हीं के पास रहता था। दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व…
Author: dhiraj Kumar
सांसद खेल महोत्सव के तहत मैराथन 23 नवंबर को तैयारियाँ पूरी सांसद बिद्युत बरण महतो ने दी विस्तृत जानकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आगामी सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले मैराथन को लेकर 21 नवंबर को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें जमशेदपुर लोकसभा सांसद बिद्युत बरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, संयोजक संजीव कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सांसद ने बताया कि 23 नवंबर को JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होने वाली मैराथन की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। यह मैराथन सभी आयु वर्ग—महिला, पुरुष, सीनियर खिलाड़ी, मॉर्निंग…
तौकीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी अयान गिरफ्तार देसी पिस्तौल व छह खोखे बरामद, पुरानी रंजिश में दी गई थी वारदात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में मो. तौकीर उर्फ गोरा की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मसूद इकबाल उर्फ अयान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल तथा घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए गए हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता में बताया कि तौकीर और अयान के बीच पुराना विवाद था। सितंबर में तौकीर ने अयान पर चापड़ से हमला…
उलीडीह चोरी कांड का खुलासा कर्ज़ में डूबे भाई ने ही रची थी पूरी साजिश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर (मानगो)। उलीडीह थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। वादी पवन कुमार द्वारा 19 नवंबर को दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात चोर उनके और उनके भाई औरंगनाथ के घर से जेवरात और ₹90,000 नकद लेकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर तथा पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में संदेह के आधार पर पवन कुमार के भाई…
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर जदयू का जश्न नीतीश कुमार के दसवीं बार CM बनने पर साकची में लड्डू वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत और नीतीश कुमार के लगातार दसवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की खुशी में जदयू पूर्वी सिंहभूम ने साकची गोलचक्कर पर लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 101 किलो लड्डू राहगीरों और आम नागरिकों के बीच बांटे। “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “जदयू जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से कार्यक्रम का उत्साह और…
11 पंचायतों और 3 नगर निकायों में लगे शिविर, पहले दिन 2239 आवेदन प्राप्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की 11 पंचायतों तथा जेएनएसी, जुगसलाई नगरपालिका और मानगो नगर निगम क्षेत्र में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत आज शिविर आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक पहुंचे। विधायक समीर मोहंती, मंगल कालिंदी और संजीव सरदार ने शिविरों में पहुँचकर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया और अधिक से अधिक लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। शिविरों के पश्चात उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बीडीओ–सीओ एवं वरीय पदाधिकारियों के…
इनर व्हील क्लब अस्मिता ने बांटा जरूरतमंदों के बीच कंबल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 21 नवम्बर इनर व्हील क्लब अस्मिता द्वारा आज बाघे बस्ती, कदमा में कंबल वितरण परियोजना का आयोजन किया गया। परियोजना का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रीपा दत्ता और सचिव श्रीमती सुनीता सेठ ने किया। दोनों ने बेहतर समन्वय और जिम्मेदारी के साथ पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब एडिटर अंजुला सिंह ने बताया कि ठंड के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हमारे क्लब के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कुल 50 कंबलों का वितरित…
झारखंड के रहने वाले 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का पूर्णिमा नेत्रालय में हो रहा है फेको सर्जरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 10 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। आज 15 चिन्हित मोतियाबिंद के मरीज पूर्णिमा नेत्रालय ऑपरेशन के लिए भेजे गए जिनका आज ही ऑपरेशन किया जाएगा कल 22…
जेएसएलपीएस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, मांगों पर ठोस कार्रवाई की गुहार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के जेएसएलपीएस कर्मियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। जिला अध्यक्ष तुलसी मुर्मू के नेतृत्व में स्तर-5 से स्तर-8 तक के कर्मियों ने जिला कार्यालय के समीप शांतिपूर्ण आंदोलन किया और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मियों की प्रमुख मांगों में बिना कटौती NMMU पॉलिसी लागू करना, जेएसएलपीएस को सोसाइटी एक्ट से हटाकर राज्य कर्मी का दर्जा देना, आंतरिक प्रोन्नति का मार्ग खोलना, HR मैन्युअल के अनुसार…
बघुरिया संकुल संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान सर्वश्रेष्ठ मॉडल सीएलएफ (ईस्टर्न ज़ोन) श्रेणी में मिला द्वितीय पुरस्कार राष्ट्र संवाद संवाददाता हैदराबाद स्थित डॉ. एमसीआर एचआरडीआई में 20–21 नवंबर 2025 को एसएचजी फेडरेशन एवं एफपीओ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इसी दौरान घाटशिला का बघुरिया संकुल संगठन देश के पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ मॉडल सीएलएफ श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सम्मानित हुआ। सम्मान मुख्य अतिथि सुश्री शांति कुमारी (आईएएस, सेवानिवृत्त), वीसी एवं डीजी, एमसीआरएचआरडीयू द्वारा प्रदान किया गया, जिसे पूर्वी सिंहभूम के डीपीएम सुजीत बारी और बघुरिया सीएलएफ की महिला सदस्यों ने…
