Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश कुमार ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा; सम्राट चौधरी बने बिहार के नए गृह मंत्री
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    नीतीश कुमार ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा; सम्राट चौधरी बने बिहार के नए गृह मंत्री

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीतीश कुमार ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा; सम्राट चौधरी बने बिहार के नए गृह मंत्री

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार में विभागों का बंटवारा कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव गृह मंत्रालय को लेकर है—इस बार सीएम नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास न रखते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंप दिया है। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार के पास गृह विभाग नहीं रहेगा, जबकि पहले हर सरकार में गृह विभाग उन्हीं के पास रहता था।

    दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग और खान एवं भू-तत्व विभाग मिला है। वहीं मंगल पांडे को एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ कानून विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

    जेडीयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार के नए वित्त मंत्री बनाए गए हैं। उनके पास ऊर्जा विभाग भी रहेगा। विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्रालय मिला है, जबकि लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री बनी हैं।

    राम कृपाल यादव को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन नवीन पथ निर्माण तथा नगर विकास एवं आवास विभाग संभालेंगे। बीजेपी के संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग और राम निषाद को पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिला है।

    श्रेयसी सिंह को खेल मंत्रालय के साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार दिया गया है। उद्योग विभाग बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को सौंपा गया है।

    नई विभागीय संरचना के साथ सरकार के कामकाज को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    नीतीश कुमार ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा; सम्राट चौधरी बने बिहार के नए गृह मंत्री
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद खेल महोत्सव के तहत मैराथन 23 नवंबर को तैयारियाँ पूरी सांसद बिद्युत बरण महतो ने दी विस्तृत जानकारी
    Next Article दुबई एयर शो में तेजस क्रैश, भारतीय पायलट शहीद; हादसे के बाद पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा सक्रिय

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.