Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर प्रखंडवार नामित वरीय अधिकारियों ने पंचायतों का दौरा कर विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों, मनरेगा योजनाओं, कल्याण छात्रावासों, प्रशिक्षण केंद्रों, आवासीय विद्यालयों तथा स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं संबंधित कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और योजनाओं के प्रभावी संचालन पर चर्चा की।

    अभियान के तहत करमाटांड़ (विद्यासागर) प्रखंड की डुमरिया पंचायत में उप विकास आयुक्त, जामताड़ा प्रखंड के गोपालपुर में अंचल अधिकारी, लाधना पंचायत में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार, नाला प्रखंड के खैरा पंचायत में परियोजना निदेशक आईटीडीए, फतेहपुर प्रखंड के चापुड़िया पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार तथा कुंडहित प्रखंड के सुद्राक्षीपुर पंचायत में जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि ने निरीक्षण किया।

    निरीक्षण का उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम लोगों को समय पर लाभ सुनिश्चित करना बताया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.