सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र–धालभूमगढ़ में कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत नि:शुल्क चर्म रोग जाँच शिविर आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धलभूमगढ़ में कुष्ठ रोग खोज अभियान–2025 के अंतर्गत नि:शुल्क चर्म रोग जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व जिला RCH पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा तथा जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो द्वारा किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न प्रकार के चर्म रोगों से पीड़ित लोगों की जाँच की और आवश्यक परामर्श प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ. रंजीत…
Author: dhiraj Kumar
ग्रेजुएट स्कूल की छात्रा मिठू रानी महतो सेंट्रल ज़ोन प्रि–आरडी कैंप से लौटी, कॉलेज में खुशी का माहौल राष्ट्र संवाद संवाददाता ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन के एनएसएस यूनिट 2 की सेमेस्टर 5 की छात्रा मिठू रानी महतो 10 दिनों का ( 5 नवंबर से14 नवंबर) मध्य प्रदेश के आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर मे आयोजित सेंट्रल जोन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड से वापस लौटी है। ज्ञात हो कि मिठू रानी महतो का चयन सेंट्रल जोन स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड कैंप के लिए रांची के वाई. बी. एन. यूनिवर्सिटी में 25 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर…
पलामू में सुपारी किलिंग का खुलासा – एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक सुपारी किलिंग की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है | बीते 1 नवंबर की रात हैदरनगर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना घटित हुई थी, जिसमें नीरज चंद्रवंशी नामक व्यक्ति घायल हो गया था, पुलिस ने इस मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी के मुताबिक, पूरी वारदात के पीछे प्रिंस मेहता और सुमित मेहता नामक व्यक्ति का हाथ सामने आया है और…
जमशेदपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: लाखों की कीमत वाला समुद्री कोरल जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर वन प्रमंडल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा वन प्रमंडल की टीम ने छापेमारी कर समुद्र मे पाया जाने वाला कोरल को जप्त किया है, इसके अलावा कोरल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, कोरल की कीमत लाखों मे आकि जा रही है, समुद्र मे पाया जाने वाला कोरल कई कामों मे आता है, वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोरल लेकर साकची के एक निजी होटल मे कुछ लोग ठहरे हुए है,…
सरायकेला में बड़ा सड़क हादसा: ई-रिक्शा पर हाईवा पलटा, दो की मौत, तीन घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला: टाटा–चाईबासा मार्ग पर राजनगर थाना क्षेत्र मे हुआ बड़ा हादसा, ई-रिक्शा पर हाईवा पलटने से 2 की मौत, 3 घायल सराइकेला के राजनगर थाना क्षेत्र के चालियामा के पास टाटा–चाईबासा मुख्य मार्ग पर सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत…
गुलमोहर हाई स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति सिन्हा को मिला प्रतिष्ठित डेरोज़ियो अवॉर्ड 2025 राष्ट्र संवाद संवाददाता चंडीगढ़, 21 नवम्बर 2025: गुलमोहर हाई स्कूल गर्व के साथ घोषणा करता है कि स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री प्रीति सिन्हा को डेरोज़ियो अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है — यह सम्मान CISCE द्वारा प्रदान किया जाने वाला शिक्षा क्षेत्र का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है। उन्हें यह पुरस्कार हेड्स ऑफ स्कूल्स श्रेणी में प्रदान किया गया, जिससे वे उन चुनिंदा विद्यालय प्रमुखों में शामिल हो गई हैं जिन्हें इस वर्ष शिक्षा में असाधारण सेवा के लिए राष्ट्रभर से चुना गया। यह पुरस्कार AKM…
जंगली हाथियों का कहर : धान काट रहे किसान की मौत, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा किया सड़क जाम राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी अंतर्गत वन बीशनपुरा गांव में शनिवार को जंगली हाथियों ने एक किसान की जान ले ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जागो महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जागो महतो खेत में धान की कटाई कर रहे थे, तभी दो जंगली हाथी अचानक पहुंच गए और उन्हें जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हाथियों ने पांव से कुचलकर उनकी मौत कर दी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश…
बगोदर टाउन हॉल के पास कपड़ों की दुकान में आग, लाखों की संपत्ति खाक,दमकल की सक्रियता से बड़ा हादसा टला राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के समीप शनिवार सुबह कपड़ों की एक दुकान में अचानक आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग की लपटों से पास में स्थित फल जूस व अन्य फुटपाथ की दुकानें भी प्रभावित हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव अपने पुलिस दल के साथ…
टाटानगर स्टेशन आउट गेट पर कार में भीषण आग, धूँ–धूँ कर जली हुंडई जैज़; बड़ा हादसा टला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, टाटानगर रेलवे स्टेशन के आउट गेट के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब खड़ी एक हुंडई जैज़ कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक…
दुबई एयर शो में तेजस क्रैश, भारतीय पायलट शहीद; हादसे के बाद पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा सक्रिय राष्ट्र संवाद संवाददाता दुबई। दुनिया के सबसे बड़े विमानन आयोजन दुबई एयर शो में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान भारतीय एचएएल तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे हुए हादसे के बाद विमान के क्रैश स्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया, जिससे महिलाओं और बच्चों सहित मौजूद दर्शकों में दहशत फैल गई। भारतीय वायुसेना ने पुष्टि की कि इस दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई। वायुसेना ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के…
