Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर स्टेशन आउट गेट पर कार में भीषण आग, धूँ–धूँ कर जली हुंडई जैज़; बड़ा हादसा टला
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटानगर स्टेशन आउट गेट पर कार में भीषण आग, धूँ–धूँ कर जली हुंडई जैज़; बड़ा हादसा टला

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर स्टेशन आउट गेट पर कार में भीषण आग, धूँ–धूँ कर जली हुंडई जैज़; बड़ा हादसा टला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, टाटानगर रेलवे स्टेशन के आउट गेट के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब खड़ी एक हुंडई जैज़ कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

     

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में बैठाने टाटानगर स्टेशन आए थे। उन्होंने आउट गेट के समीप अपनी कार खड़ी की और परिवार सहित स्टेशन के अंदर चले गए। इसी दौरान कार से अचानक धुआँ उठने लगा और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।

     

    स्थानीय लोगों ने पहले बाल्टी और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

     

    सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। कार मालिक श्रीनिवास नायक ने बताया कि उन्हें स्टेशन के अंदर ही किसी ने कार में आग लगने की सूचना दी। जब वे मौके पर पहुँचे तो कार पूरी तरह जल चुकी थी। उन्होंने आशंका जताई कि घटना का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

     

    वहीं, घटनास्थल पर पहुँचे बागबेड़ा थाना के पदाधिकारी संतोष कुमार ने भी प्रारंभिक जाँच में शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का संभावित कारण बताया। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    अचानक लगी इस आग से कुछ देर के लिए यात्री दहशत में रहे, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

    टाटानगर स्टेशन आउट गेट पर कार में भीषण आग धूँ–धूँ कर जली हुंडई जैज़; बड़ा हादसा टला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल
    Next Article बगोदर टाउन हॉल के पास कपड़ों की दुकान में आग, लाखों की संपत्ति खाक,दमकल की सक्रियता से बड़ा हादसा टला

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.