ग्रेजुएट स्कूल की छात्रा मिठू रानी महतो सेंट्रल ज़ोन प्रि–आरडी कैंप से लौटी, कॉलेज में खुशी का माहौल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन के एनएसएस यूनिट 2 की सेमेस्टर 5 की छात्रा मिठू रानी महतो 10 दिनों का ( 5 नवंबर से14 नवंबर) मध्य प्रदेश के आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर मे आयोजित सेंट्रल जोन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड से वापस लौटी है। ज्ञात हो कि मिठू रानी महतो का चयन सेंट्रल जोन स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड कैंप के लिए रांची के वाई. बी. एन. यूनिवर्सिटी में 25 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में हुआ था। इस सेंट्रल जोन शिविर के दौरान छात्रा ने प्रभात फेरी व्यायाम और योग, परेड अभ्यास,एन एस एस गीत और व्याख्यान, बौद्धिक सत्र, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यटन स्थल का भ्रमण तथा अन्य कई गतिविधियों में हिस्सा लिया। मिठू महतो ने कहा ” यह शिविर प्रेरणादायक, ऊर्जा से परिपूर्ण, अनुशासनात्मक और अविस्मरणीय रहा”। कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शी ने बताया कि ऐसे शिविर छात्रों में अनुशासन, सकारात्मक सोच,नेतृत्व क्षमताऔर राष्ट्र सेवा की भावना को जागरूक करता है। उन्होंने इस सेंट्रल जोन प्रि आरडी शिविर में सफलतापूर्वक भाग लेने के लिए छात्रा की सराहना की। एनएसएस यूनिट 2 की प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर सुलेखा कुमारी विभागाध्यक्ष, भौतिकी द्वारा मिठू रानी महतो को इस कैंप के लिए सदैव मार्गदर्शन किया गया। पूरे ग्रेजुएट कॉलेज के परिवार तरफ से मिठू रानी महतो को इस शिविर के लिए बधाई दी जा रही है।

