जमशेदपुर में धीमी योजनाओं पर भड़के विधायक सरयू राय, अधिकारियों पर कसा शिकंजा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। योजनाओं के सुस्त कार्यान्वयन और अधिकारियों के उदासीन रवैये को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने तीखी नाराज़गी जताई है। विधानसभा चुनाव परिणाम के एक वर्ष पूर्ण होने पर अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने साफ कहा कि इस वर्ष जनसुविधाओं को समय पर पूरा कराने के लिए अधिकारियों पर कड़ा दबाव बनाया जाएगा। सरयू राय ने कहा कि पिछले एक साल में कई कार्य हुए, लेकिन प्रशासन से सहयोग लेने में काफी संघर्ष करना पड़ा।…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर पश्चिम: अपराध, भ्रष्टाचार और अधूरे वादों का साल — विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता निर्दलीय नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का बीता वर्ष हत्या, चोरी, डकैती और छीनतई की घटनाओं से प्रभावित रहा, जबकि थानों और सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी दोगुनी हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के वर्तमान विधायक ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। सिंह ने खास तौर पर कदमा के K.D. फ्लैट के पास पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा बंद कराए गए सार्वजनिक रास्ते को अब तक न खोले जाने को बड़ा मुद्दा बताया।
एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर के छह रैंप का जमशेदपुर सिटीजन फोरम ने किया विरोध, डिमना चौक पर हस्ताक्षर अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एनएच-33 पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर में प्रस्तावित छः रैंप के निर्माण का जमशेदपुर सिटीजन फोरम ने कड़ा विरोध किया है। रविवार को फोरम की ओर से डिमना चौक के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों स्थानीय नागरिक और रैंप से प्रभावित प्रतिष्ठानों के मालिक शामिल हुए। अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने आरोप लगाया कि परियोजना के नक्शे में गंभीर गड़बड़ी है। उन्होंने बताया कि मात्र 3 किलोमीटर के…
आनंद मार्ग ने धरती की तापमान को कम करने के लिए 100 पौधे का वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 10 मोतियाबिंद रोगियों 1 महीने के अंतराल में दोनों आंख का फेको सर्जरी का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया।आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से धरती…
जुगसलाई के आर.पी पटेल स्कूल ग्राउंड में चली गोली, दहशत में पूरा मोहल्ला स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सन्नी सरदार को किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस ने बीती देर रात जेल से छूटे अपराधी सन्नी सरदार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक रात करीब आठ बजे सन्नी सरदार अपने दो अन्य साथियों के साथ कार में सवार अपने दो अन्य साथियों के साथ जुगसलाई स्थित आरपी पटेल स्कूल ग्राउंड पहुंचा। यहां उनके द्वारा दो राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दी गई, उस वक्त वहां कई छोटे बच्चे…
जमशेदपुर से 100 श्रद्धालुओं का जत्था 26 नवंबर को सचखंड हजूर साहिब के लिए रवाना होगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर के विभिन्न गुरुद्वारों से हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं का जत्था सिख पंथ के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु जा रहा है। इसी क्रम में भगत सिंह फैंस क्लब, टीनप्लेट नानक नगर की ओर से 100 श्रद्धालुओं का जत्था 26 नवंबर 2025 को टाटानगर रेलवे स्टेशन से संतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस द्वारा सचखंड हजूर साहिब के लिए रवाना होगा। लगातार तीन वर्षों से 100 लोगों का जत्था अलग-अलग गुरुद्वारा साहिबों के दर्शन हेतु जाता रहा है…
गीता थिएटर 30 नवम्बर, रविवार को आयोजित कर रही है 01 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर द्वारा आज बिष्टुपुर स्थित ब्रूबेक कैफे में आगामी रविवार 30 नवम्बर 2025 को जमशेदपुर के युवाओं हेतु आयोजित होने वाले एक दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप का पोस्टर लोंच कर किया गया। पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में गीता थिएटर के सोशल मीडिया पर एक्टिंग वर्कशॉप की सभी जानकारी के साथ पोस्टर अपलोड किया गया। जिसे एक्टिंग में रूचि रखने वाले जमशेदपुर शहर के सभी युवाओं को एक्टिंग वार्कशाॅप से जुड़ी सारी जानकारी मिले और अधिक से अधिक…
कांग्रेस ने SIR को लेकर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए विधानसभावार प्रभारी राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद कोरबा:- प्रदेश कांग्रेस संगठन द्वारा SIR कार्यक्रम के तहत पहले लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी, अब विधानसभावार भी प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कोरबा लोकसभा प्रभारी और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लोकसभा क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठकें की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त विधानसभावार प्रभारी भरतपुर–सोनहत – पूर्व विधायक गुलाब कमरो मनेन्द्रगढ़ – पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल बैकुण्ठपुर – पूर्व…
जम्बू अखाड़ा समिति का सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, पाँच जोड़े बने जीवनसाथी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।की प्रतिष्ठित जम्बू अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास, सामाजिक एकता और परंपरागत वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस समारोह में कुल पाँच जोड़ों का विवाह सामूहिक रूप से कराया गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के परिजन, समाज के प्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी व सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए। समिति का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना, विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्चों को कम करना और सरल-संस्कारित वैवाहिक परंपराओं…
तेज धारदार हथियार से मां-बेटी पर हमला, मां की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता नवादा नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर मुहल्ले में शनिवार की देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर तेजधार हथियार से महिलाओं पर हमला कर दिया। जिसमें मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, इस घटना में स्व रामवृक्ष पासवान की पत्नी सावित्री देवी और बेटी प्रांजलि पासवान घायल हुई थी, परिजनों ने बताया कि 4-5 नकाबपोश लोग घर में प्रवेश कर सबसे मेनस्वीच ऑफ कर बिजली बाधित कर दिया। जिसके बाद – बदमाशों…
