Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने SIR को लेकर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए विधानसभावार प्रभारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांग्रेस ने SIR को लेकर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए विधानसभावार प्रभारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस ने SIR को लेकर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए विधानसभावार प्रभारी

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा:- प्रदेश कांग्रेस संगठन द्वारा SIR कार्यक्रम के तहत पहले लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी, अब विधानसभावार भी प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कोरबा लोकसभा प्रभारी और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लोकसभा क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठकें की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

     

    लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त विधानसभावार प्रभारी

    भरतपुर–सोनहत – पूर्व विधायक गुलाब कमरो

    मनेन्द्रगढ़ – पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल

    बैकुण्ठपुर – पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव

    रामपुर – विधायक फुलसिंह राठिया

    कोरबा – पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद

    कटघोरा – पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर

    पाली–तानाखार – दुलेश्वरी सिदार

    मरवाही – प्रशांत मिश्रा

    कोरबा जिले में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी

    जिला कांग्रेस कार्यालय के महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21 के प्रभारी राजकिशोर प्रसाद शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 15 और 16 में घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों को गणना प्रपत्र भरवाने में सहायता करते नजर आए। इसके अलावा जिले की सभी चारों विधानसभा के प्रभारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में बीएलए के साथ बैठकें आयोजित कर SIR कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देश दे रहे हैं।

     

     

    उन्होंने विशेष रूप से गणना प्रपत्र भरवाने में आम नागरिकों की सहायता करने और किसी भी पात्र मतदाता को सूची से वंचित न होने देने पर जोर दिया। प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि SIR कार्यक्रम पूरी पारदर्शिता के साथ चले, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं और कोई अपात्र नाम मतदाता सूची में जुड़ा न हो।

     

    इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी ने वोटर लिस्ट में सही तरीके से नाम जोड़ने और किसी भी पात्र व्यक्ति को छूटने न देने की जिम्मेदारी उठाई है। कोरबा कांग्रेस अब पूरी तरह से इस अभियान में जुटी हुई है और जनता से अपील की जा रही है कि वे अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे।

    कांग्रेस ने SIR को लेकर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए विधानसभावार प्रभारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवा का अधिकार सप्ताह में नारायणपुर में लगा शिविर, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सुनीं समस्याएं
    Next Article गीता थिएटर 30 नवम्बर, रविवार को आयोजित कर रही है 01 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप 

    Related Posts

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    September 16, 2026

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    September 16, 2026

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    खोदावंदपुर थाना के चार सअनि बने पुलिस अवर निरीक्षक: बिहार पुलिस मुख्यालय ने दी प्रोन्नति

    आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-93 की सहायिका विभा कुमारी ने दिया इस्तीफा, राष्ट्र संवाद की खबर का असर

    हिना देवी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गोतनी से विवाद के बाद बैंक से लौटकर कमरे में लगाया फंदा

    पुलिस महकमे में फेरबदल, भगवानपुर-बखरी के बीच चार-चार पुलिसकर्मियों की अदला-बदली

    बलान में आया पानी, साथ आई दुर्गंध, रातभर परेशान रहे नदी किनारे बसे लोग

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

    चौकीदार रामविनय पासवान के असामयिक निधन पर शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.