जम्बू अखाड़ा समिति का सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, पाँच जोड़े बने जीवनसाथी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।की प्रतिष्ठित जम्बू अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास, सामाजिक एकता और परंपरागत वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस समारोह में कुल पाँच जोड़ों का विवाह सामूहिक रूप से कराया गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के परिजन, समाज के प्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी व सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए।
समिति का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना, विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्चों को कम करना और सरल-संस्कारित वैवाहिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना है। जम्बू अखाड़ा समिति हर वर्ष ऐसे आयोजन करने की दिशा में अग्रसर है।
पांचों जोड़ियों को विवाह मंडप तक लाया गया, जहां पुरोहितों की टीम ने कार्तिक महीने के शुभ मुहूर्त में विवाह की रस्में कराईं।
समिति ने विवाह से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईंविवाह मंडप, पंडित और हवन सामग्रीदूल्हा-दुल्हन के परिधानबरात एवं भोजन की व्यवस्थनवविवाहितों को उपहार व घरेलू सामान दंपति को दिया गया

