जमशेदपुर पश्चिम: अपराध, भ्रष्टाचार और अधूरे वादों का साल — विकास सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
निर्दलीय नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का बीता वर्ष हत्या, चोरी, डकैती और छीनतई की घटनाओं से प्रभावित रहा, जबकि थानों और सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी दोगुनी हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के वर्तमान विधायक ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। सिंह ने खास तौर पर कदमा के K.D. फ्लैट के पास पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा बंद कराए गए सार्वजनिक रास्ते को अब तक न खोले जाने को बड़ा मुद्दा बताया।

