डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने किया पुस्तक मेले का भ्रमण
पठन-संस्कृति बढ़ाने और शैक्षणिक संसाधनों से अवगत कराने पर रहा जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 50 विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने टेगोर सोसाइटी द्वारा साकची स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित वार्षिक पुस्तक मेले का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों में पठन-संस्कृति विकसित करना और उन्हें विविध शैक्षणिक संसाधनों से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान संकाय सदस्यों और पुस्तकालयाध्यक्ष ने कॉलेज पुस्तकालय हेतु विभिन्न विषयों की आवश्यक पुस्तकें चयनित कीं। छात्रों ने कई स्टॉलों का अवलोकन कर पुस्तक विक्रेताओं से बातचीत की तथा समकालीन साहित्य और शैक्षणिक सामग्री के प्रति अपनी समझ को विस्तृत किया।
कॉलेज प्रबंधन लंबे समय से छात्रों और स्टाफ को ऐसे शैक्षणिक उन्नयन गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करता रहा है।

