जमशेदपुर प्रखंड में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ को लेकर बैठक, अनियमितताओं पर नाराज़गी; कार्यक्रम के बहिष्कार का निर्णय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में लगातार हो रही अनियमितताओं, तैयारी बैठक न होने, कार्यक्रम तिथि में अचानक बदलाव, और मैया सम्मान योजना के फॉर्म में कथित कालाबाजारी को लेकर जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के प्रमुख कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की, जिसमें उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, सुनील गुप्ता सहित पंचायत समिति सदस्य और कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में सदस्यों ने कार्यक्रम की कार्यप्रणाली पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि प्रशासन द्वारा बिना जानकारी दिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि वे इस बार कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे।

