राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र अंशुमान सिंह की शानदार सफलता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टाटा स्टील के JRD TATA कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में 14 नवंबर से 17 नवंबर को आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोना देवी विश्वविद्यालय (Sona Devi University) के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के बीबीए के छात्र अंशुमान सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान पर आयोजित की गई थी। स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के बीबीए के छात्र (सत्र 2024-2028, सेमेस्टर तीसरा) अंशुमान…
Author: dhiraj Kumar
चक्रधरपुर में “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित, विधायक एवं उपायुक्त ने किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत आज चक्रधरपुर विधायक श्री सुखराम उरांव एवं जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी की मौजूदगी में चक्रधरपुर प्रखंड के नलिता, कोलचोकड़ा एवं केंदो पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविरों में भाग लिया। शिविर का शुभारंभ विधायक एवं उपायुक्त द्वारा किया गया। इसके उपरांत दोनों अधिकारियों ने झारखंड राज्य…
पश्चिमी सिंहभूम में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को 4G ई-पॉश मशीनों का वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा जिला परिषद सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और परिवहन विभाग के मंत्री श्री दीपक बिरुवा के कर-कमलों द्वारा चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के 50, चाईबासा प्रखंड क्षेत्र के 57 तथा खुंटपानी प्रखंड क्षेत्र के 61 जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के बीच 4G ई-पॉश मशीनों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, रांची द्वारा एनएफएसए एवं जेएसएफएसएस के तहत खाद्यान्न और अन्य सामग्रियों के वितरण को अधिक…
साकची व सोनारी में JNAC का अतिक्रमण विरोधी अभियान; 4 भवनों का निर्माण रोका, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर ₹6000 जुर्माना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की प्रवर्तन टीम ने आज साकची और सोनारी क्षेत्रों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया तथा व्यवसायियों को निर्धारित नियमों के तहत ही गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया गया। सोनारी में भवन निर्माण मानकों तथा स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन पाए जाने पर चार निर्माणाधीन भवनों के कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। संबंधित…
मानगो फ्लाईओवर कार्य पुनः शुरू होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई तथा आम नागरिकों के बीच लड्डू वितरित किए। ओम प्रकाश सिंह ने फ्लाईओवर—जिसे मानगो की यातायात की जीवनरेखा बताया—को पुनः चालू करवाने में सहयोग देने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि नितेश मित्तल, कांग्रेस मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह, एमजीएम मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मानगो…
भुईयांडीह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचीं विधायक पूर्णिमा साहू, प्रशासन की लापरवाही पर जताई गहरी नाराज़गी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भुईयांडीह बर्निंग घाट गोलचक्कर से कल्याण नगर चौक तक कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन और टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के अगले दिन गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू पीड़ित परिवारों के बीच पहुँचीं। उन्होंने बताया कि घटना के दिन वे प्रातः काल यूनिटी मार्च, घायल पार्टी कार्यकर्ता से मुलाकात एवं रांची विधानसभा में विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों को शीतकालीन सत्र में उठाने हेतु प्रश्न…
सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद टूटा गतिरोध, शर्तों के साथ काम होगा चालू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो फ्लाईओवर निर्माण को लेकर चल रहा गतिरोध आज जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया। सरयू राय की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर अधिकारियों की सर्किट हाउस में मीटिंग हुई। मीटिंग में प्रभारी एसडीओ चरणजीत सिंह, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय और उनके सहयोगी, उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, मानगो के ट्रैफिक इन्सपेक्टर हरियाउध करमाली और डीआरए कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज और जनता की तरफ से उपेंद्र सिंह मस्तान मौजूद रहे। मीटिंग…
भुइयांडीह स्थित शिव मंदिर के समीप 10 वर्षीय बच्चे से नशेड़ियों द्वारा सोने की चेन की हुई छिनतई, मां के चिल्लाने पर मौके से फरार हुए आरोपी। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के भुइयांडीह स्थित कल्याण नगर में बदमाशों द्वारा 10 वर्षीय बच्चे से सोने का लॉकेट छीन लिया गया और फरार होने में सफल रहे। दरअसल ए ब्लॉक निवासी सरिता देवी अपने बेटे उपेंद्र केव्रता के साथ दुकान से सामान लेने कल्याण नगर चौक गई हुई थी। सामान लेकर लौटते समय बच्चा दौड़ते हुए मां से लगभग 100 मीटर आगे था तभी शिव मंदिर के पीछे से तीन…
एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने एग्जिक्यूटिव एजुकेशन में बढ़ाया दायरा, दो नए कार्यक्रम लॉन्च राष्ट्र संवाद संवाददाता एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने अपने एग्जिक्यूटिव एजुकेशन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए बिज़नेस एनालिटिक्स और सीनियर लीडरशिप के दो नए पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट कार्यक्रम लॉन्च किए हैं। टैलेंटस्प्रिंट (एक्सेंचर का हिस्सा) के सहयोग से शुरू ये कार्यक्रम लाइव-ऑनलाइन मोड में संचालित होंगे और प्रतिभागियों को पांच दिन के कैंपस इमर्शन का मौका मिलेगा। संस्थान के अनुसार, 12 माह का एआईसीटीई-स्वीकृत बिज़नेस एनालिटिक्स प्रोग्राम आईटी, बिग डेटा, ई-कॉमर्स और मार्केटिंग से जुड़े पेशेवरों के लिए उपयोगी है। वहीं 10 वर्ष या अधिक अनुभव वाले प्रबंधकों के लिए…
जर्जर सड़क मरम्मत की मांग को लेकर गौड़ सेवा संघ ने सांसद जमशेदपुर को दोबारा सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता गौड़ सेवा संघ, जमशेदपुर प्रखंड समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने MGM थाना क्षेत्र के देवघर पंचायत भवन से NH-33 केनदडीह होते हुए ईदल बेड़ा स्थित RVS कॉलेज तक 2.7 किलोमीटर जर्जर सड़क की मरम्मत एवं पहुंच पथ निर्माण की मांग को लेकर जमशेदपुर के सांसद को पुनः ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस सड़क मरम्मत की मांग वर्ष 2021 से लगातार उठाई जा रही है। विभिन्न संगठनों—गौड़ सेवा संघ, बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान तथा मांझी…
