Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भुइयांडीह स्थित शिव मंदिर के समीप 10 वर्षीय बच्चे से नशेड़ियों द्वारा सोने की चेन की हुई छिनतई, मां के चिल्लाने पर मौके से फरार हुए आरोपी।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से

    भुइयांडीह स्थित शिव मंदिर के समीप 10 वर्षीय बच्चे से नशेड़ियों द्वारा सोने की चेन की हुई छिनतई, मां के चिल्लाने पर मौके से फरार हुए आरोपी।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुइयांडीह स्थित शिव मंदिर के समीप 10 वर्षीय बच्चे से नशेड़ियों द्वारा सोने की चेन की हुई छिनतई, मां के चिल्लाने पर मौके से फरार हुए आरोपी।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के भुइयांडीह स्थित कल्याण नगर में बदमाशों द्वारा 10 वर्षीय बच्चे से सोने का लॉकेट छीन लिया गया और फरार होने में सफल रहे। दरअसल ए ब्लॉक निवासी सरिता देवी अपने बेटे उपेंद्र केव्रता के साथ दुकान से सामान लेने कल्याण नगर चौक गई हुई थी। सामान लेकर लौटते समय बच्चा दौड़ते हुए मां से लगभग 100 मीटर आगे था तभी शिव मंदिर के पीछे से तीन लड़के निकले और बच्चे को पड़कर उसका मुंह दबाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के गले से सोने का लॉकेट निकाल लिया। जब सरिता देवी वहां पहुंची और अपने बेटे को इस स्थिति में देखा तो वह चीखने और चिल्लाने लग गई। इस पर तीनों लड़के दौड़ते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन इलाके में नियमित पेट्रोलिंग की कमी के कारण इस तरह की वारदातें बढ़ती जा रही है। स्थानीयों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बस्ती के कुछ लड़के और बाहर के कुछ लोग यहां आकर प्रतिबंधित नशा करते हैं और शराब, गांजा व ब्राउन शुगर का प्रयोग और बिक्री कर रहे हैं। इस प्रकार की घटना एक महीने पहले सी ब्लॉक में भी हुई थी जब एक महिला के कान से इयररिंग खींचकर बदमाश फरार हो गए थे। बस्ती में पिछले 50 वर्षों में इस तरह की घटना नहीं हुई थी लेकिन कुछ महीनो से यह सिलसिला निरंतर जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इस पर तुरंत अंकुश लगानी चाहिए और नियमित पेट्रोलिंग कर इन अपराधियों पर लगाम कसना चाहिए।

    भुइयांडीह स्थित शिव मंदिर के समीप 10 वर्षीय बच्चे से नशेड़ियों द्वारा सोने की चेन की हुई छिनतई मां के चिल्लाने पर मौके से फरार हुए आरोपी।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने एग्जिक्यूटिव एजुकेशन में बढ़ाया दायरा, दो नए कार्यक्रम लॉन्च
    Next Article सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद टूटा गतिरोध, शर्तों के साथ काम होगा चालू

    Related Posts

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    August 10, 2026

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    August 10, 2026

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर

    श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना किया

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.