Author: dhiraj Kumar

टोटो चालक निकला ब्राउन शुगर सप्लायर, पुलिस ने अभियान चलाकर दबोचा। 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद — 4.89 ग्राम नशा, ₹2884 नकद और एक टोटो जब्त। राष्ट्र संवाद संवाददाता पाकुड़। नगर क्षेत्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई की गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार और अंचल निरीक्षक शंभु दत्ता के नेतृत्व में गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास से एक टोटो चालक को पकड़ा गया, जो छुपकर ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहा था। छापेमारी के दौरान…

Read More

रिमोट से चल रही है नीतीश सरकार: सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू छपरा तरैया निवासी ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर आरोप लगाया है कि यह रिमोट से संचालित हो रही है। इसका नियंत्रण दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह तथा नागपुर से आरएसएस कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवास खाली करने की नोटिस और नोटिस की भाषा से यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में जो सरकार बनी है, वह सामंतवादी एवं मनुवादी सोच से प्रेरित है। दिखावे के…

Read More

आपकी योजना – आपकी सरकार, उमड़ी भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल चांडिल ओर रूदीया पंचायत भवन परिसर में आयोजित योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम में गुरुवार को जीप सदस्य पिंकी लायक शामिल हुईं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों सहित 12 साइकिल उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्राओं के वितरण किया। छात्राओं ने बताया कल्याण विभाग द्वारा वितरित साइकिल चलाने को हालत में नहीं है मरम्मती करना होगा , छात्राओं में नाराजगी देखी गई. जीप सदस्य पिंकी लायक ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाना,…

Read More

चांडिल की निकिता जालान को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने गोल्ड मेडल से नवाज़ा राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल — कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में चांडिल की होनहार बेटी निकिता जालान ने अपनी प्रतिभा का डंका बजा दिया। बैचलर ऑफ कॉमर्स में विश्वविद्यालय टॉपर रहने वाली निकिता को बुधवार, 26 नवंबर 2025 को चाईबासा में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने गोल्ड मेडल से नवाज़ा। समारोह के दौरान जब निकिता का नाम मंच से घोषित हुआ, तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। चांडिल निवासी नीलकमल जालान की बेटी निकिता ने सिंहभूम कॉलेज, चांडिल के…

Read More

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर टोल प्लाजा के समीप बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान डूरांग निवासी मनसा दास के रूप में हुई है। बताया गया है कि मनसा दास पैदल ही सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रहे किसी बड़े वाहन की चपेट में वह आ गया। उक्त घटना में मृतक का पेट फट गया और आंतें बाहर निकल आईं और मौके पर ही उसकी मौत…

Read More

पुलिस ने किया गोलीकांड का खुलासा अपराधी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।बीते मंगलवार की रात गम्हरिया थाना अंतर्गत बलरामपुर जंगल में राजेश महापात्रा नामक युवक पर गोलीचालन मामले में पुलिस ने राकेश उर्फ डब्बू सिंहा, रिशु ठाकुर और विशाल कुमार नामक तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों राजेश महापात्रा के मित्र ही थे। विदित है कि उनके बीच स्क्रैप व्यवसाय को लेकर कुछ झगड़ा चल रहा था। इसी दौरान बीते मंगलवार की रात रिशु ठाकुर द्वारा शराब पीने के बहाने राजेश को बुलाया गया था। उसके बाद उसको साथ लेकर वह जंगल की ओर चला गया।…

Read More

टेक फेस्ट 2025 में आईडीटीआर के ’एरो एक्वा कनवर्टर’ मशीन को मिला दूसरा स्थान राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। एक ओर जहां चारो ओर वातावरण दूषित होता जा रहा है, नदी व तालाब का पानी भी दूषित होता जा रहा है। जमीनी जलस्तर नीचे होता जा रहा है। ऐसे में आईडीटीआर के छात्र-छात्राओं ने ’एरो एक्वा कनवर्टर’ मशीन बनाकर ग्राउंड वाटर पर निर्भरता कम करने की कोशिश किया है। आईडीटीआर के मेकाट्रोनिक्स के छात्र-छात्राओं ने एनटीटीएफ द्वारा आयोजित टेक फेस्ट 2025 में हवा में उपलब्ध नमी से पीने योग्य पानी बनाने की मशीन के माॅडल को प्रदर्शित किया जिसकी काफी सराहना…

Read More

सी एच सी पोटका में 15 लोगों ने किया रक्तदान राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र( सी एच सी) पोटका में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुर ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्तदान से कई बीमारियां का खत्मा होता है। इससे एक दूसरे के जान को बचाया जा सकता है। इसलिए हर किसी को रक्तदान करना चाहिए। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता किसन गुप्ता, चिकित्सा प्रभारी डॉ रजनी महाकुर ने भी रक्त दान…

Read More

विधायक संजीव सरदार ने किया प्लस-2 उच्च विद्यालय भवन का शिलान्यास जल्द पोटका को मिलेगा ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ – संजीव सरदार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत सानग्राम में पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर स्वीकृत +2 उच्च विद्यालय के विद्यालय भवन निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत शिलान्यास पूजा अर्चना कर सम्पन्न हुआ। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा स्वीकृत इस निर्माण कार्य पर कुल 1 करोड़ 3 लाख रुपये व्यय होंगे, जिसके तहत 10 कमरे (5+5 कमरों का दो तल्ला भवन) तैयार किया जाएगा। यह कार्य आरकेसीपीएल कंस्ट्रक्शन द्वारा 15 महीनों में पूरा किया जाएगा। मौके…

Read More

नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन की जयंती मनाई गई| राष्ट्र संवाद संवाददाता नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हिन्दी साहित्य के महान कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए  डॉ. जटाशंकर पांडे  ने कहा कि हरिवंश राय बच्चन हिन्दी साहित्य के ऐसे अनमोल रत्न थे, जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से जीवन, संघर्ष, प्रेम और भावनाओं को सरल, मधुर और प्रभावशाली भाषा में व्यक्त किया।…

Read More