सी एच सी पोटका में 15 लोगों ने किया रक्तदान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र( सी एच सी) पोटका में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुर ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्तदान से कई बीमारियां का खत्मा होता है। इससे एक दूसरे के जान को बचाया जा सकता है। इसलिए हर किसी को रक्तदान करना चाहिए। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता किसन गुप्ता, चिकित्सा प्रभारी डॉ रजनी महाकुर ने भी रक्त दान कर रक्तदाताओं के हौसले को अफजाई किया। इस अवसर पर डॉ सुकांत सीट के अलाव केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

