दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर टोल प्लाजा के समीप बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान डूरांग निवासी मनसा दास के रूप में हुई है। बताया गया है कि मनसा दास पैदल ही सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रहे किसी बड़े वाहन की चपेट में वह आ गया। उक्त घटना में मृतक का पेट फट गया और आंतें बाहर निकल आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। फरार वाहन की पहचान के लिए पुलिस पदमपुर टोल प्लाजा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

