Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टोटो चालक निकला ब्राउन शुगर सप्लायर, पुलिस ने अभियान चलाकर दबोचा।
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टोटो चालक निकला ब्राउन शुगर सप्लायर, पुलिस ने अभियान चलाकर दबोचा।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टोटो चालक निकला ब्राउन शुगर सप्लायर, पुलिस ने अभियान चलाकर दबोचा।

    13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद — 4.89 ग्राम नशा, ₹2884 नकद और एक टोटो जब्त।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पाकुड़। नगर क्षेत्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई की गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार और अंचल निरीक्षक शंभु दत्ता के नेतृत्व में गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास से एक टोटो चालक को पकड़ा गया, जो छुपकर ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहा था।

    छापेमारी के दौरान युवक के पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 4.89 ग्राम), ₹2884 नकद और एक टोटो वाहन बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान आलम (उम्र करीब 29 वर्ष), पिता अंशु शेख, निवासी चक्दमिया, पंचायत जयकिस्तोपुर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को थाना लाया, जहां उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है। नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने कहा कि नगर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सघन कार्रवाई चल रही है। “नशा माफिया किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे,” उन्होंने कहा। वहीं अंचल निरीक्षक शंभु दत्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है और बहुत जल्द नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक भी पुलिस पहुँचेगी।

    टोटो चालक निकला ब्राउन शुगर सप्लायर पुलिस ने अभियान चलाकर दबोचा।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिमोट से चल रही है नीतीश सरकार: सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, बर्मा माइंस में दूसरा वार्षिक खेल दिवस उत्साहपूर्वक आयोजित

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.