Author: dhiraj Kumar

राजनगर स्थित खोकरो में फिर सड़क दुर्घटना, घर को तोड़ भीतर घुसा मालवाहक वाहन राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा  सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकरो मोड के समीप गुरुवार कि अहले सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह लगभग करीब 5:00 बजे एक भारी मालवाहक वाहन अचानक और नियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसा। तेज रफ्तार के कारण वह सीधे दीवार से टकरा गया, जिससे घर के कई हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही।…

Read More

नेशनल हाईवे स्थित जावा शोरूम में डॉ. नागेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि सभा आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता नेशनल हाईवे स्थित जावा शोरूम में ॐ ब्रह्मर्षि विकास मंच, एमजीएम द्वारा स्वर्गीय डॉ. नागेंद्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धनंजय राय ने की। उन्होंने डॉक्टर साहब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को अमूल्य बताया। वहीं मंच के सचिव विकास चन्द्र ने डॉ. नागेंद्र सिंह की जीवनी और समाज के प्रति उनकी सेवाओं का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ.…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, उपलब्धियों की समीक्षा और चुनाव तिथि घोषित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जैन सभागृह में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान कार्यकाल की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ आगामी चुनाव सत्र पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल ने की। बैठक में उनके नेतृत्वकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई—दो भव्य राजस्थान दिवस समारोह, सदस्य संख्या का दोगुना होना, चार नई शाखाओं का गठन, कांवड़ यात्रा का सफल आयोजन, वृहद पौधारोपण अभियान और जरूरतमंद बच्चों के लिए…

Read More

गुलमोहर हाई स्कूल की प्राचार्या प्रीति सिन्हा का हुआ सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । आज संध्या 6 बजे टेल्को स्थित श्री भुवनेश्वरी मंदिर परिसर के कृष्ण मंदिर के हॉल में जमशेदपुर के शिक्षाविदों की एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक सरयू राय थे। बैठक में गुलमोहर स्कूल की प्राचार्या प्रीति सिन्हा को डेरोजिओ अवार्ड 2025 से सम्मानित किए जाने पर उन्हें स्थानीय शिक्षाप्रेमियों ने सम्मानित किया। स्वागत संबोधन मंजू सिंह ने किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर के प्राचार्य अभिलाष गिरी ने प्रीति सिन्हा के पुरस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी…

Read More

आम बागान सामूहिक दुष्कर्म कांड का उद्भेदन, सात आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता पाकुड़: मालीपाड़ा स्थित आम बगान में 35 वर्षीय महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है। पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि 25 नवंबर की शाम सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल टीम मौके पर पहुंची, पीड़िता को रेस्क्यू किया और एक आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान पर नगर थाना में कांड संख्या 298/2025 दर्ज कर डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर कुल सात आरोपियों—बाबुधन हाँसदा, गेनु…

Read More

टाटा स्टील ने IUCN ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुरूप पहली NbS असेसमेंट पूरी की, सुकिंदा इकोरेस सिल्कवॉर्म को मिला नया जीवन राष्ट्र संवाद संवाददाता मुंबई, 27 नवंबर। टाटा स्टील फाउंडेशन, केंद्रीय रेशम बोर्ड और CTRTI के सहयोग से चल रहे सुकिंदा इकोरेस संरक्षण प्रोजेक्ट को IUCN इंडिया से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नेचर-बेस्ड सॉल्यूशंस असेसमेंट में 60% स्कोर मिला है। यह स्कोर न्यूनतम 25% मानक से काफी ऊपर है और सभी आठ मानदंडों में परियोजना को “उचित” रेटिंग मिली है। वन पुनर्स्थापन के जरिये लगभग विलुप्त हो चुकी सुकिंदा इकोरेस ट्राइवोल्टाइन तसर सिल्कवॉर्म प्रजाति को पुनर्जीवित करने में पहल सफल…

Read More

‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में अबतक 24,367 आवेदन, 24 पंचायतों व 3 नगर निकायों में लगे शिविर—28 नवंबर अंतिम दिन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में आयोजित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत व्यापक स्तर पर शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। अबतक कुल 24,367 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बुधवार को 24 पंचायतों और 3 नगर निकायों में शिविर आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों और शहरी नागरिकों ने भाग लिया। विधायकों और पंचायत जनप्रतिनिधियों ने शिविरों में उपस्थित होकर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण…

Read More

एसएसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी, ड्रग्स तस्करी—अवैध हथियार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में तीन बिंदुओं पर विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए गए—ड्रग्स पैडलर्स पर सख्त कार्रवाई, विशेष अभियान के तहत अवैध हथियार की बरामदगी, और जिले में लंबे समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि इन तीनों बिंदुओं पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा की…

Read More

पूर्वी सिंहभूम को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प, आदर्श सेवा संस्थान ने शुरू किया जागरूकता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।बाल विवाह के खिलाफ देशव्यापी लड़ाई को और मजबूत करते हुए गैरसरकारी संगठन आदर्श सेवा संस्थान ने घोषणा की है कि वह सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर एक वर्ष के भीतर पूर्वी सिंहभूम जिले को बाल विवाह मुक्त बनाएगा। यह पहल भारत सरकार के ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ से प्रेरित है, जो ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर शुरू किया गया है। संस्थान, जो जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नेटवर्क का सहयोगी है, बाल…

Read More

स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास अतिक्रमण हटाने के विरोध में बस्तीवासियों का सड़क जाम, मुआवजा–पुनर्वास की मांग पर अड़े राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास बुधवार को जिला प्रशासन और टाटा स्टील द्वारा हटाए गए अवैध अतिक्रमण के विरोध में गुरुवार को बस्तीवासियों ने सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले इस जाम के बाद पूर्व मंत्री दुलाल भुईयाँ और केंद्रीय बस्ती विकास कल्याण समिति की पहल पर जाम हटाया गया, लेकिन बस्तीवासियों ने साफ कर दिया कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।…

Read More