Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प, आदर्श सेवा संस्थान ने शुरू किया जागरूकता अभियान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प, आदर्श सेवा संस्थान ने शुरू किया जागरूकता अभियान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प, आदर्श सेवा संस्थान ने शुरू किया जागरूकता अभियान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।बाल विवाह के खिलाफ देशव्यापी लड़ाई को और मजबूत करते हुए गैरसरकारी संगठन आदर्श सेवा संस्थान ने घोषणा की है कि वह सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर एक वर्ष के भीतर पूर्वी सिंहभूम जिले को बाल विवाह मुक्त बनाएगा। यह पहल भारत सरकार के ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ से प्रेरित है, जो ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर शुरू किया गया है।

     

    संस्थान, जो जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नेटवर्क का सहयोगी है, बाल विवाह रोकथाम में राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय रहा है और पिछले एक वर्ष में इस नेटवर्क ने एक लाख से अधिक बाल विवाह रोके हैं।

     

    अभियान की वर्षगांठ पर आदर्श सेवा संस्थान ने जिलेभर के स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों और संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए और बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। लोगों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई और चेताया गया कि बाल विवाह में किसी भी रूप में सहयोग करने वालों को दंड का सामना करना पड़ सकता है।

     

    संस्थान की सचिव प्रभा जायसवाल ने कहा कि यह 100 दिवसीय अभियान बदलाव की दिशा में बड़ा कदम है और विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से जिले को एक वर्ष में बाल विवाह मुक्त बनाया जाएगा।

     

    तीन चरणों में चलने वाला यह विशेष अभियान 8 मार्च 2026, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समाप्त होगा। पहला चरण 31 दिसंबर तक शिक्षा संस्थानों में जागरूकता पर केंद्रित रहेगा, दूसरा चरण जनवरी में धार्मिक स्थलों और विवाह सेवाओं से जुड़े लोगों पर, जबकि अंतिम चरण पंचायतों व नगर वार्डों में समुदाय-स्तर की भागीदारी पर केंद्रित होगा।

    आदर्श सेवा संस्थान ने शुरू किया जागरूकता अभियान पूर्वी सिंहभूम को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास अतिक्रमण हटाने के विरोध में बस्तीवासियों का सड़क जाम, मुआवजा–पुनर्वास की मांग पर अड़े
    Next Article एसएसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी, ड्रग्स तस्करी—अवैध हथियार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.