‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में अबतक 24,367 आवेदन, 24 पंचायतों व 3 नगर निकायों में लगे शिविर—28 नवंबर अंतिम दिन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में आयोजित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत व्यापक स्तर पर शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। अबतक कुल 24,367 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बुधवार को 24 पंचायतों और 3 नगर निकायों में शिविर आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों और शहरी नागरिकों ने भाग लिया।
विधायकों और पंचायत जनप्रतिनिधियों ने शिविरों में उपस्थित होकर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया और लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार राइट टू सर्विस अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त तमाम आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित किया जा रहा है।
‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ 28 नवंबर तक चलेगा। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि अंतिम दिन नजदीकी शिविर में अवश्य पहुँचें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएँ।

