मीडिया कप क्रिकेट 2026 कीनन में 2 से 15 फरवरी तक, तैयारी बैठक में जयेश और आदित्य झा को महती जिम्मेदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का मीडिया कप क्रिकेट 2026 का आयोजन 2 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में होगा। इसकी तैयारी को लेकर क्लब की महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब कार्यालय साकची में हुई। बैठक में पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शहर एवं अंचल के पत्रकार मौजूद थे। क्लब के मुख्य संरक्षक ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि अनुशासन और एकजुटता के साथ इस वर्ष बेहतरीन आयोजन के लिए सक्रियता जरूरी…
Author: dhiraj Kumar
9 वें बैच के स्थाई कर्मियों का परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में अस्थाई से स्थाई होने वाले 9 वें बैच के कर्मचारियों का एमटीसी ऑडिटोरियम में परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित की गई। बताते चलें कि विगत 25 दिसंबर को कुल 225 अस्थाई कर्मचारियों का स्थाईकरण के लिए सूची जारी किया गया था। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआर व सीएसआर हेड सौमिक रॉय समेत यूनियन के तमाम ऑफिस बियरर्स मौजूद थे। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह तथा ईआर हेड सौमिक रॉय संयुक्त रूप…
आदिवासी महानायक मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर प्रतिमा अनावरण राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल ईचागढ़ प्रखंड स्थित बासाहातु गांव में मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा समिति द्वारा आदिवासी महानायक मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर शामिल हुए। पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर सहित उपस्थित प्रबुद्धजनों ने फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर समाजसेवी पहल के तहत छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्यक्रम सामग्री—किताब, कलम…
यूसीआईएल सीमेंट खरीद मामले में राजनीतिक प्रतिक्रिया, भाजपा नेता ने पीएमओ व डीएई से की जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर | यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में सीमेंट खरीद प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब इस प्रकरण में राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। भाजपा नेता एवं जिला मंत्री रोहित सिंह परमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) सहित संबंधित केंद्रीय…
अपने अहंकार और दुर्गुणों को भगवान के चरणों में समर्पित करना ही वास्तविक पूजा है : अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता गाढ़ाबासा में श्रीमद्भागवत कथा एवं लक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले जमशेदपुर : गाढ़ाबासा स्थित कम्युनिटी सेंटर में भक्त भगवान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं लक्ष्मी नारायण यज्ञ में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में कथावाचक श्री कुमार स्वामी महाराज जी के श्रीमुख से प्रवाहित अमृतवाणी ने…
13–14 जनवरी को होने वाले दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 की संचालन समिति की बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता आगामी 13 व 14 जनवरी को हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक परिसदन (सर्किट हाउस) के कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य महोत्सव को भव्य, प्रभावशाली और व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित करने की रणनीति तैयार करना था। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, कार्यक्रमों का क्रम, वित्तीय व्यवस्था, आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों तथा सम्मानित की जाने वाली सामाजिक,…
पेसा कानून की नियमावली पर चंपाई सोरेन के गंभीर सवाल, बोले— ग्राम सभा को कमजोर करने वाला कानून राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पेसा कानून को लेकर राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नियमावली पर कड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कानून ग्राम सभा को सशक्त करने के बजाय कमजोर करता है और पंचायत को ठगने वाला साबित हो रहा है। चंपाई सोरेन ने कहा कि वर्ष 1996 से पेसा कानून को लेकर आंदोलन होते रहे हैं, लेकिन झारखंड में जिस तरीके से इसे लागू किया गया है, उससे आदिवासी समाज को ठगा गया…
सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर इलाज नहीं मिलने से जादूगोड़ा सीटीसी में हंगामा राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा | पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सीटीसी परिसर में शुक्रवार देर रात उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। आक्रोशित जवानों ने करीब एक घंटे तक सीटीसी परिसर में हंगामा किया। वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, तब जाकर मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार, सीटीसी में प्रशिक्षण ले रहे जवानों को खरसावां में…
पत्रकार पर हमले को लेकर उबाल, कार्रवाई में देरी से भड़का आक्रोश, एसपी से मिले प्रेस क्लब पदाधिकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में पत्रकार अंकित शुभम, उनके माता-पिता एवं बहन के साथ मारपीट और जान से मारने की नीयत से चार पहिया वाहन चढ़ाने के प्रयास का मामला अब गंभीर मोड़ लेता नजर आ रहा है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से जिले भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष मनमोहन सिंह एवं महासचिव प्रमोद सिंह…
जीत महतो की मौत पर भाजपा हमलावर, अर्जुन मुंडा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।मानगो के गोकुलनगर बस्ती निवासी जीत महतो की पुलिस हिरासत में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। अर्जुन मुंडा ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए एमजीएम थाना प्रभारी समेत दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, बर्खास्तगी और उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की बर्बरता छिपाने के लिए…
