Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासी महानायक मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर प्रतिमा अनावरण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदिवासी महानायक मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर प्रतिमा अनावरण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदिवासी महानायक मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर प्रतिमा अनावरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल ईचागढ़ प्रखंड स्थित बासाहातु गांव में मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा समिति द्वारा आदिवासी महानायक मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर शामिल हुए।

    पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर सहित उपस्थित प्रबुद्धजनों ने फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर समाजसेवी पहल के तहत छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्यक्रम सामग्री—किताब, कलम और कॉपी—का वितरण भी किया गया।

    सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजा पीटर ने मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जीवन, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा एक महान आदिवासी नेता, अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी, कुशल राजनीतिज्ञ और भारत की संविधान सभा के सदस्य थे। उन्होंने ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और झारखंड राज्य के निर्माण के लिए आजीवन संघर्ष किया। इधर नीमडीह प्रखंड के सिरका नारगाटांड़ फुटबॉल मैदान में अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति नीमडीह एवं आदिवास भूमिज सरना समिति तिल्ला द्वारा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई.मौके पर पारंपरिक ग्राम प्रधान निरंजन सरदार,दिगम्बर सिंह सरदार अरुण सिंह सरदार,वार्ड सदस्य सुशीला सिंह सरदार आदि उपस्थित थे.

    कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रल्हाद चंद्र महतो, अशोक उरांव, रतन सिंह मुंडा, विनोद सिंह मुंडा, ललीन सिंह मुंडा, राजेश सिंह मुंडा, गुरुदेव सिंह मुंडा, काशीनाथ सिंह मुंडा, मुकेश सिंह मुंडा, रामगोपाल सिंह मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    आदिवासी महानायक मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर प्रतिमा अनावरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल सीमेंट खरीद मामले में राजनीतिक प्रतिक्रिया, भाजपा नेता ने पीएमओ व डीएई से की जांच की मांग
    Next Article 9 वें बैच के स्थाई कर्मियों का परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित 

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.