ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
दिनांक 08.06.26 को ब्रह्मर्षि विकास मंच – केबुल इकाई की बैठक का आयोजन केबुल वेलफेयर क्लब में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम केबुल इकाई ने ब्रह्मर्षि विकास मंच – केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों से सभी उपस्थित ब्रह्मर्षि भाईयों का परिचय कराया और इकाई की प्राथमिकता – पारिवारिक विवरणी तैयार करना बताया।
महासचिव श्री जय कुमार जी ने संगठन में इकाई का महत्व एवं उपयोगिता से सभी को अवगत कराया।
आदरणीय दीपू सिंह, अध्यक्ष, कदमा ने ब्रह्मर्षि विकास मंच की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया।
अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुमार जी ने इकाई के विस्तारीकरण और एकजुटता पर बल दिया।
सर्वसम्मति से ब्रह्मर्षि विकास मंच – केबुल इकाई के द्वारा श्री राकेश कुमार सिंह और श्री उमेश कुमार सिंह का नाम केन्द्रीय समिति के लिए दिया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन केबुल इकाई के महासचिव श्री सोनू चौधरी जी के द्वारा दिया गया।
इस बैठक में केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों के अतिरिक्त केबुल इकाई के श्री सतीश कुमार, श्री समरेश कुमार, श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, श्री आदित्य कुमार ओझा, श्री उमेश कुमार सिंह, श्री पियूष, श्री अशोक पाण्डेय, श्री कृष्ण कुमार सिंह, श्री चिन्टु ठाकुर, श्री मुरारी कुमार सिंह, श्री विपिन कुमार मिश्रा, एवं अन्य ब्रह्मर्षि उपस्थित रहे और अपनी सहभागिता सुनिश्चित की ।

