जीत महतो की मौत पर भाजपा हमलावर, अर्जुन मुंडा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।मानगो के गोकुलनगर बस्ती निवासी जीत महतो की पुलिस हिरासत में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
अर्जुन मुंडा ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए एमजीएम थाना प्रभारी समेत दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, बर्खास्तगी और उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की बर्बरता छिपाने के लिए मुआवज़े का सहारा लिया जा रहा है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा उग्र आंदोलन करेगी।

