श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन में शामिल हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से साकची गुरुद्वारा तक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ नगर कीर्तन में शामिल हुए। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह संगत द्वारा स्वागत किया गया और गुरु साहिब के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने संगत को प्रकाशोत्सव…
Author: dhiraj Kumar
डहरे टुसू शोभा यात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, लोककला-संस्कृति की दिखी झलक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के तत्वावधान में डिमना चौक से साकची आमबगान तक भव्य डहरे टुसू शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में पारंपरिक चौड़ल, टुसू प्रतिमा, लोकनृत्य और लोकसंगीत ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। मार्ग भर झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक देखने को मिली। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में कलाकार, महिला-पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा…
गणिनाथ सेवा संस्थान मद्धेशिय वैश्य समाज का नववर्ष मिलन समारोह सह वनभोज संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जुगसलाई। गणिनाथ सेवा संस्थान मद्धेशिय वैश्य समाज की ओर से नववर्ष मिलन समारोह सह वनभोज का भव्य आयोजन आज 4 जनवरी 2026, रविवार को नगर परिषद पार्क, जुगसलाई में किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वनभोज के दौरान बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेलों में विजयी प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि बागबेड़ा पार्षद श्रीमती कविता परमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र…
शीतलहर के कारण पूर्वी सिंहभूम के सभी स्कूलों में 5 व 6 जनवरी को कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई स्थगित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। इसके तहत जिले में संचालित सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई 5 जनवरी 2026 एवं 6 जनवरी 2026 को स्थगित रहेगी। जारी आदेश में कहा गया है कि छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक…
बागबेड़ा निवासी शिवा पात्रो की नृशंस हत्या में मुख्य आरोपी राजा पाल नाबालिग के साथ गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने विद्युत नगर क्षेत्र में 21 दिसंबर को हुई बागबेड़ा निवासी शिवा पात्रो की निर्मम हत्या का सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी राजा पाल (उम्र 33 वर्ष) को एक नाबालिग किशोर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी फिलहाल बागबेड़ा का रहने वाला है, जबकि उसका स्थायी पता रायपुर, छत्तीसगढ़ बताया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद राजा पाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, वहीं नाबालिग को रिमांड होम…
डिमना में भाजपा जमशेदपुर पूर्वी का बूथ स्तरीय मिलन समारोह, संगठन मजबूती का संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का नववर्ष पर बूथ स्तरीय वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना की खूबसूरत वादियों में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। समारोह में सातों मंडलों के बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंडलवार स्टॉल और पास व्यवस्था के बीच करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं ने शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का आनंद लिया। गीत-संगीत, खेल-कूद और मनोरंजन कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार…
हेमंत सरकार ने पेसा एक्ट की आत्मा पर ही कर दिया कुठाराघात – अर्जुन मुंडा राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अधिसूचित पेसा नियमावली को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री मुंडा आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि झारखंड राज्य में पेसा नियमावली लागू करने की मांग लंबे समय से चल रही थी।कई लोग अदालत में भी गए।सरकार को बाध्य किया। कई दिनों के उधेड़बुंद के बाद कैबिनेट से पारित नियमावली सतह पर आई। श्री मुंडा ने कहा कि आदिवासी जनजाति समाज का स्व शासन उसकी…
आरोप, आवेदन और सन्नाटा: भूमि माफिया के आगे सिस्टम क्यों मौन है? देवानंद सिंह ब्रह्मर्षि विकास मंच की एक बैठक में राष्ट्र संवाद पर “टारगेट करने” का जो आरोप लगाया गया था, वह उस समय भले ही एक भावनात्मक प्रतिक्रिया रहा हो, लेकिन आज वही मुद्दा एक बड़े और गंभीर सवाल में तब्दील हो चुका है। सवाल सिर्फ किसी अखबार पर आरोप का नहीं है, सवाल है भूमि माफिया, जांच की मांग और सत्ता–प्रशासन की चुप्पी का। 30 दिसंबर को विधिवत आवेदन दिया गया। 31 दिसंबर को रिमाइंडर भी चला गया। आवेदन में भूमि से जुड़े संदिग्ध लेन-देन, फर्जीवाड़े और…
टाटा पावर मजदूर यूनियन ने पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर में टाटा पावर मजदूर यूनियन की ओर से पूर्व विधायक सह आदिवासी समाज के चर्चित नेता सूर्य सिंह बेसरा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यूनियन का कहना है कि सूर्य सिंह बेसरा टाटा पावर कंपनी के संवेदक हैं और उन्हें पहली तारीख से नया ठेका मिला है। ठेका मिलते ही कंपनी में पिछले 15 वर्षों से ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत एक महिला कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया, जो बेहद निंदनीय है। टाटा पावर…
ब्रह्मर्षि विकास मंच में चुनावी प्रक्रिया तेज, विभिन्न पदों के लिए 19 लोगों ने किया नामांकन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के अंतर्गत चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत 3 जनवरी 2026 को नामांकन की अंतिम तिथि पर खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम समय शाम 5 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 19 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। चुनाव संचालन समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जबकि महासचिव पद के लिए 8…
