Author: dhiraj Kumar

सांसद बिद्युत बरण महतो के सांसद निधि से गोहलामुडा गांव में क्लब भवन का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल में स्थित ब्राह्मणकुंडी पंचायत के गोहलामुडा गांव में एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ, जिसमें सांसद निधि से निर्मित क्लब भवन का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री बिद्युत बरण महतो के निजी सचिव श्री यशवंत महतो, पूर्वांचल के भाजपा नेता चुनु महाली, ग्राम प्रधान नील कमल प्रधान और ग्रामीणों ने भाग लिया और विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ कर इसका शुभारंभ किया। इस क्लब भवन के निर्माण से गोहलामुडा गांव के लोगों को…

Read More

सड़क सुरक्षा को लेकर सरायकेला में चला जागरूकता अभियान, यातायात नियमों के पालन का दिया गया संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार दिनांक 04.01.26 को एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान गैराज चौक, सरायकेला में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर एवं सरायकेला थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान आम राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व, गुड समैरिटन…

Read More

आदित्यपुर में नव वर्ष के अवसर पर कांग्रेस महासचिव अजय सिंह का भव्य स्वागत, युवाओं को मिले प्रेरणादायी संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा नव वर्ष के उल्लास और उत्साह के माहौल के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह का आदित्यपुर में युवाओं द्वारा जोरदार और आत्मीय स्वागत किया गया। रविवार को शहर आगमन के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर समर्थकों और स्थानीय युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर युवाओं ने फूल-मालाओं से अजय सिंह का अभिनंदन किया तथा शॉल और अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में…

Read More

राजद पूर्वी सिंहभूम की अहम बैठक संपन्न, 11 जनवरी को डिमना में होगा चिंतन-मंथन सह वनभोज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता दल, जिला पूर्वी सिंहभूम की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय, साकची में जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 11 जनवरी 2026 को डॉल्फिन क्लब एंड रिसॉर्ट, डिमना में “चिंतन-मंथन सह वनभोज कार्यक्रम” आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश स्तर से उपस्थित वरिष्ठ नेता नसीम अंसारी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता हैं और आने वाले…

Read More

भोजपुरी,हिंदी फ़िल्म निर्माता अभय सिन्हा फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष एवं निशांत उज्ज्वल उपाध्यक्ष बनें राष्ट्र संवाद संवाददाता इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व भोजपुरी,हिंदी फ़िल्म निर्माता अभय सिन्हा के फ़िल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बनाये जाने पर सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई व स्वागत किया। वे निजी कार्यक्रम हेतु कुछ समय के लिए जमशेदपुर पहुंचे थे।ये उपलब्धि भोजपुरी समाज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है,क्योकि भोजपुरी समाज से ताल्लुकात रखने वाले अभय सिन्हा एवं युवा फ़िल्म निर्माता निशांत उज्ज्वल जिनको उपाध्यक्ष बनाया गया है,…

Read More

टेल्को थीम पार्क में नशे के दौरान दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक गंभीर घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टेल्को थाना अंतर्गत थीम पार्क में नशा करने के दौरान दो युवकों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में जुगसलाई मिल्लतनगर निवासी अब्दुल सुफियान और उसका साथी सोहेल अहमद घायल हो गए। हमले के बाद अब्दुल किसी तरह जान बचाकर भाग निकला, जबकि सोहेल घायल अवस्था में मौके पर ही पड़ा रह गया। अब्दुल के अनुसार सोहेल ने उसे फोन कर बाइक लेकर बुलाया था। दोनों थीम पार्क पहुंचे, जहां सोहेल का साथी विनीत समेत कुछ…

Read More

इस साल दोमुहानी संगम घाट के अतिरिक्त गांधी घाट, पाण्डेय घाट और भोजपुर घाट पर भी स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन सरयू राय की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में हुआ फैसला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। इस वर्ष भी स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्णरेखा महोत्सव 2026 का आयोजन आगामी 14 जनवरी, 2026 को होगा। इस संबंध में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की एक बैठक जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में संम्पन्न हुई। बैठक में स्वर्णरेखा महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत विमर्श हुआ और कार्यक्रम को…

Read More

आमबागान मैदान की स्थिति सुधारना जरूरी, नेताजी स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया जाए राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) को पत्र लिख कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बगान मैदान की स्थिति सुधारने और इसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस के स्मृति स्थल के रूप में विकसित करने की पुरजोर मांग की है। सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि आम बगान मैदान, जिसका नामकरण कुछ वर्ष पहले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आम बगान मैदान के रूप में किया गया है, की अहमियत से आप भलीभांति अवगत…

Read More

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग संपन्न, ग्रेड समझौते पर सुझाव आमंत्रित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने की, जबकि संचालन अशोक उपाध्याय ने किया। बैठक में विषय प्रवेश महामंत्री आर.के. सिंह ने कराया। महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि यूनियन समय से ग्रेड कराने के लिए वचनबद्ध है और मजदूर हित में मिलने वाले हर सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने आगामी ग्रेड समझौते को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों से अपने सुझाव…

Read More

वीणापाणि पाठशाला के विद्यार्थियों का वन भोज सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग वीणापाणि पाठशाला के छात्र-छात्राओं का वनभोज कार्यक्रम का आयोजन बारीडीह स्थित रामार्चा मैदान में आयोजित हुआ। इसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शामिल हुए और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वनभोज में वीणापाणि पाठशाला के 60 से अधिक बच्चे शामिल हुए। इस दौरान बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर, नृत्य, संगीत आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी और विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्द्धन किया गया। वीणापाणि पाठशाला के वनभोज कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षा प्रतिनिधि एस पी सिंह, शिक्षक जगबंधु महतो,…

Read More