सांसद बिद्युत बरण महतो के सांसद निधि से गोहलामुडा गांव में क्लब भवन का शिलान्यास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल में स्थित ब्राह्मणकुंडी पंचायत के गोहलामुडा गांव में एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ, जिसमें सांसद निधि से निर्मित क्लब भवन का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री बिद्युत बरण महतो के निजी सचिव श्री यशवंत महतो, पूर्वांचल के भाजपा नेता चुनु महाली, ग्राम प्रधान नील कमल प्रधान और ग्रामीणों ने भाग लिया और विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ कर इसका शुभारंभ किया।
इस क्लब भवन के निर्माण से गोहलामुडा गांव के लोगों को एक नया सामुदायिक केंद्र मिलेगा, जहां वे विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों का आयोजन कर सकेंगे। सांसद निधि से निर्मित इस परियोजना के लिए स्थानीय लोगों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कार्यक्रम में उपस्थिति इस अवसर पर सांसद के निजी सचिव श्री यशवंत महतो, पूर्वांचल के भाजपा नेता चुनु महाली, नील कमल प्रधान, पूर्व विस सूत्री अध्यक्ष विभाष दास, निर्मल मुर्मू, गौतम नायक, बाबलु प्रधान, चिनमय नायक,राकेश दास, देबू महापात्र, भवानी शंकर महापात्र ,सूर्य नारायण महापात्र, अनु राणा, दिलीप बैंड, पलटू प्रधान, खुशी लाल महाकुड,दामा महतो ,भोला पैड़ा, नाथु करण, बबलू पैड़ा, ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर क्लब भवन के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाया।

