Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर में नव वर्ष के अवसर पर कांग्रेस महासचिव अजय सिंह का भव्य स्वागत, युवाओं को मिले प्रेरणादायी संदेश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदित्यपुर में नव वर्ष के अवसर पर कांग्रेस महासचिव अजय सिंह का भव्य स्वागत, युवाओं को मिले प्रेरणादायी संदेश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर में नव वर्ष के अवसर पर कांग्रेस महासचिव अजय सिंह का भव्य स्वागत, युवाओं को मिले प्रेरणादायी संदेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा

    नव वर्ष के उल्लास और उत्साह के माहौल के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह का आदित्यपुर में युवाओं द्वारा जोरदार और आत्मीय स्वागत किया गया। रविवार को शहर आगमन के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर समर्थकों और स्थानीय युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर युवाओं ने फूल-मालाओं से अजय सिंह का अभिनंदन किया तथा शॉल और अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने अजय सिंह को अपना ‘रोल मॉडल’ बताते हुए उनके नेतृत्व और विचारधारा पर पूर्ण विश्वास जताया। युवाओं को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने उन्हें राष्ट्र और समाज का वास्तविक निर्माता करार दिया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के मजबूत कंधों पर टिका है और सफलता पाने के लिए किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचना आवश्यक है, क्योंकि गलत तरीकों से प्राप्त की गई उपलब्धियां कभी स्थायी नहीं होतीं। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन के मार्ग पर चलकर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही, समाज में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए अजय सिंह ने युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की और कहा कि एक स्वस्थ, जागरूक और व्यसनमुक्त युवा ही सशक्त समाज की नींव रख सकता है। कार्यक्रम के समापन पर युवाओं ने नववर्ष के संकल्प के रूप में अजय सिंह के विचारों को आत्मसात करने और समाज सेवा व जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण लिया।

    आदित्यपुर में नव वर्ष के अवसर पर कांग्रेस महासचिव अजय सिंह का भव्य स्वागत युवाओं को मिले प्रेरणादायी संदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजद पूर्वी सिंहभूम की अहम बैठक संपन्न, 11 जनवरी को डिमना में होगा चिंतन-मंथन सह वनभोज
    Next Article सड़क सुरक्षा को लेकर सरायकेला में चला जागरूकता अभियान, यातायात नियमों के पालन का दिया गया संदेश

    Related Posts

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.