राजद पूर्वी सिंहभूम की अहम बैठक संपन्न, 11 जनवरी को डिमना में होगा चिंतन-मंथन सह वनभोज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता दल, जिला पूर्वी सिंहभूम की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय, साकची में जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 11 जनवरी 2026 को डॉल्फिन क्लब एंड रिसॉर्ट, डिमना में “चिंतन-मंथन सह वनभोज कार्यक्रम” आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश स्तर से उपस्थित वरिष्ठ नेता नसीम अंसारी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता हैं और आने वाले समय में राजद गरीब, वंचित, किसान, मजदूर व युवाओं के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। बैठक में महिला जिला अध्यक्ष सुशीला सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

