टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग संपन्न, ग्रेड समझौते पर सुझाव आमंत्रित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने की, जबकि संचालन अशोक उपाध्याय ने किया। बैठक में विषय प्रवेश महामंत्री आर.के. सिंह ने कराया।
महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि यूनियन समय से ग्रेड कराने के लिए वचनबद्ध है और मजदूर हित में मिलने वाले हर सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने आगामी ग्रेड समझौते को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों से अपने सुझाव देने का अनुरोध किया।
बैठक के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष 3 मार्च का आयोजन विशेष होगा। इस अवसर पर जहां एक ओर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, वहीं यूनियन परिसर में टाटा साहब की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। प्रतिमा निर्माण के लिए मजदूरों ने स्वेच्छा से अंशदान देने का निर्णय लिया है।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

