बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास बस हादसा, 16 वर्षीय किशोरी की मौत, एक बच्ची गंभीर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार 16 वर्षीय किशोरी अंजली कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन निधि कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी बस का चालक हैंडब्रेक लगाकर चाय पीने चला गया था। इसी दौरान हैंडब्रेक फेल होने से बस पीछे की ओर लुढ़क गई और स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में अंजली की मौके पर ही मौत…
Author: dhiraj Kumar
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जमशेदपुर द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में तुलसी भवन, जमशेदपुर में एक भव्य एवं सफल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गरिमामय आयोजन में देश के सुप्रसिद्ध कवियों एवं साहित्यकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे प्रख्यात कवि विनोद कुमार तिवारी ‘मंज़र गोरखपुरी’, डॉ. राहुल अवस्थी (बरेली) तथा तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री इंद्रदेव जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झारखंड प्रांत के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन…
जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यों की सराहना, सड़क सुरक्षा अभियान को बताया सराहनीय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय कुमार सिंह के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता एवं अनुशासनात्मक अभियानों की सराहना करते हुए केंद्रीय शांति समिति के सदस्य, ट्रांसपोर्ट इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महासचिव श्री प्रमोद तिवारी, नागरिक कल्याण समिति के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं अन्य मान्य लोगों ने संयुक्त रूप से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में संचालित सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों से आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है,…
आदित्यपुर में नव वर्ष के अवसर पर कांग्रेस महासचिव अजय सिंह का भव्य स्वागत, युवाओं को मिले प्रेरणादायी संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा नव वर्ष के उल्लास और उत्साह के माहौल के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह का आदित्यपुर में युवाओं द्वारा जोरदार और आत्मीय स्वागत किया गया। रविवार को शहर आगमन के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर समर्थकों और स्थानीय युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर युवाओं ने फूल-मालाओं से अजय सिंह का अभिनंदन किया तथा शॉल और अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में…
बड़ी गोरा रेल फाटक पर दर्दनाक हादसा, 16 वर्षीय किशोरी की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी गोरा रेल फाटक पर एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय स्कूटी सवार किशोरी अंजली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़ी गोरा रेल फाटक बंद होने के कारण रहार गोरा से साकची की ओर चलने वाली भोले शंकर बस फाटक के पास खड़ी की गई थी।…
दहेज की आग ने ली फिर एक गर्भवती महिला की जान, ससुराल वालों पर जिंदा जलाकर हत्या का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकरो पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव में दहेज की भूख ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली। दहेज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा महिला को जिंदा जलाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस अमानवीय घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतू कुमारी(29) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व अंगवाली निवासी विनोद रविदास के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद से पति समेत ससुराल…
झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 ने मनाया 146वां स्थापना दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता डोरंडा जैप 1 में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई चार प्लाटूनों ने शानदार परेड प्रदर्शन किया जवानों की प्रतिभा से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थापना दिवस पर “आनंद मेले का भी उद्घाटन किया गया वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्तपुलिसकर्मी रहे मौजूद । जैप 1 के 146वे स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। इसका गौरवपूर्ण इतिहास रहा है । इस वाहिनी के बारे के जितना कहा जाए उतना कम है ।…
मानगो में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बार फिर सफलता लगी हैँ जहां पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर मानगो थाना क्षेत्र से अपराधिक घटना को अंजाम देने में लगे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया हैँ, इनके पास से पुलिस ने हथियार भी जब्त किये हैँ. पुलिस के मुताबिक तीन चार दिनों पूर्व कपाली ओपी क्षेत्र में इनका कुछ युवकों के साथ झड़प हुआ था और उसी के प्रतिशोध लेने हेतु वे इस घटना को अंजाम देने में जुटे थे, पुलिस को बीती रात तक़रीबन 10 बजे गुप्त सुचना प्राप्त हुई…
ब्राउन शुगर कारोबार में टकराव, युवक की हत्या, एक गंभीर घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित जंगल में रविवार देर रात ब्राउन शुगर के कारोबार को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में जुगसलाई पुरानी बस्ती निवासी सोहेल अहमद (22) की चापड़ से हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी अब्दुल सूफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार नशा कारोबार से जुड़ी बातचीत के लिए सोहेल को जंगल में बुलाया गया था। सौदे को लेकर विवाद बढ़ा और अचानक हमला…
रंगदारी में दुकानदार को चप्पल और पैसा नहीं देने पर ग्रामीण ने बाप बेटे की पिटाई राष्ट्र संवाद संवाददाता समस्तीपुर ज़िले के ज़िले के एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा और चिंता गांव की गलियों चौक चौराहों अलग अलग लोगो मे की जा रही है, बताया जाता है कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव से जहां रंगदारी में चप्पल और पैसा नहीं देने पर दुकानदार और उसके पुत्र के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, इसकी सूचना पीड़ित ने मुफ्फसिल थाने की पुलिस की 112…
