अखिल भारतीय साहित्य परिषद जमशेदपुर द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में तुलसी भवन, जमशेदपुर में एक भव्य एवं सफल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गरिमामय आयोजन में देश के सुप्रसिद्ध कवियों एवं साहित्यकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे प्रख्यात कवि विनोद कुमार तिवारी ‘मंज़र गोरखपुरी’, डॉ. राहुल अवस्थी (बरेली) तथा तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री इंद्रदेव जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झारखंड प्रांत के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि साहित्य राष्ट्र-निर्माण का सशक्त माध्यम है और राष्ट्र सर्वोपरि है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं राजेंद्र राज जी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। मंच संचालन का दायित्व नीलम पांडेयवाल ने कुशलतापूर्वक निभाया। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं प्रतीक-चिह्न भेंट कर किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर परिषद के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र पांडेय ‘शैल’ एवं महामंत्री श्री सूरज सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। साथ ही, झारखंड प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में जमशेदपुर महानगर इकाई की सक्रिय सहभागिता के लिए सदस्यों को सांस्कृतिक प्रतीक-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन में अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाले कवियों में प्रमुख रूप से
शैलेन्द्र पांडेय ‘शैल’, राजेंद्र सिंह, सोनी सुगंधा, लक्ष्मी सिंह ‘रूबी’, आरती श्रीवास्तव ‘विपुला’, वसंत जमशेदपुरी, राजेंद्र राज साह, नीलम पेडी़वाल, अनिता निधि, पूनम सिंह, दीपक वर्मा, माधवी उपाध्याय, राजीव सिंह, विनोद बेगाना, शशि ओझा, अंजू केशव आना, बालकृष्ण मिश्रा, ममता कर्ण ‘मनस्वी’, मनीष कुमार पाठक, प्रेमलता कुमारी, आशुतोष चौबे, निशांत , क्षमाश्री , मंजू कुमारी, सुशील साहिल, निवेदिता श्रीवास्तव ‘गार्गी’, संतोष चौबे, भंजन देव व्यथित, अरुण कुमार, सुस्मिता मिश्रा, मुकेश रंजन, माधुरी मिश्रा सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

