Author: dhiraj Kumar

टेल्को अप्रेंटिस 1975 बैच का पारिवारिक मिलन, जुबली पार्क में पिकनिक का लिया आनंद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।टेल्को अप्रेंटिस 1975 बैच के सदस्यों ने रविवार को जुबली पार्क के चिल्ड्रन पार्क के समीप पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया। इस मिलन समारोह में सभी सदस्य अपनी-अपनी पत्नियों के साथ शामिल हुए। लगभग 50 वर्षों बाद हुए इस पुनर्मिलन में पुराने साथी एक-दूसरे से मिलकर भावुक नजर आए और पुरानी यादों को साझा किया। आयोजनकर्ता नरेंद्र जोड़ार ने बताया कि पिछले करीब तीन वर्षों से यह पिकनिक आयोजित की जा रही है, ताकि सभी साथी मिल-बैठकर एक-दूसरे के सुख-दुख साझा कर सकें।…

Read More

सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, 98 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा टीम ने गालूडीह, डिमना चौक एवं नेशनल हाईवे के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) श्री सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में संचालित किया गया। जांच के दौरान बसों और मैजिक वैन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, सुरक्षा मानकों तथा वाहन दस्तावेजों की सघन जांच की गई। नेशनल हाईवे पर 80 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिसमें ओवरलोडिंग…

Read More

बिरसानगर में जरूरतमंदों के बीच भाजपा ने किया 375 कंबलों का वितरण सेवा भाव ही भारतीय जनता पार्टी की मूल आत्मा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा संकल्प_ दिनेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा बिरसानगर मंडल में शिवा बॉयज क्लब, बिरसानगर जोन नंबर–3 में जरूरतमंदों के बीच 375 कंबलों का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री विद्युत वरण महतो जी के सौजन्य से संपन्न हुआ। भाजपा नेता बबलू गोप के जन्मदिन के अवसर पर यह सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री…

Read More

सरयू राय ने 2.86 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया विकास की योजना तैयार कर सरकार से हो धन की मांग: सरयू राय नाला आधारित विकास योजना समय की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के अंतर्गत अपने विधायक निधि और जिला योजना अनाबद्ध निधि के 2 करोड़ 86 लाख रुपए से अधिक की राशि की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन योजनाओं में 2 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाले 38 योजनाओं…

Read More

बर्मामाइंस में पार्किंग के विरोध में उबाल, धूल-जाम-दुर्घटनाओं से त्रस्त लोग सड़कों पर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।बर्मामाइंस क्षेत्र में धूल प्रदूषण, लगातार लगने वाले सड़क जाम और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश बुधवार को एक बार फिर सामने आया। टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में भारी वाहनों की पार्किंग बनाने के प्रयास का बस्ती बचाओ संघर्ष समिति और स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के बजाय पूजा मैदान को व्यावसायिक पार्किंग में बदलने की कोशिश की जा रही है, जो स्वीकार्य नहीं…

Read More

झारखंड में चुनावी तैयारी और आस्था का संगम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, SIR की तैयारियों की ली समीक्षा राष्ट्र संवाद संवाददाता देवघर/दुमका। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन दिनों झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने एक ओर जहां राज्य में चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा की, वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक आस्था के केंद्रों में दर्शन-पूजन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवार की सुबह मुख्य चुनाव आयुक्त ने सपरिवार दुमका स्थित बासुकीनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा फौजदारी नाथ के दरबार में माथा…

Read More

टाटानगर ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर, स्कूटी सवार दो लोग घायलराष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास सोमवार सुबह सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची बागबेड़ा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के…

Read More

2025 में अपराध नियंत्रण में जमशेदपुर पुलिस का बेहतर प्रदर्शन, फायरिंग व गृह भेदन के मामलों में आई कमी : एसएसपी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जमशेदपुर पुलिस ने वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यह दावा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री पियूष पाण्डेय ने सोमवार को मीडिया के साथ साझा किए गए आंकड़ों के आधार पर किया। एसएसपी के अनुसार, पुलिस की सक्रियता, बेहतर रणनीति और लगातार गश्त के कारण कई गंभीर अपराधों में कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में फायरिंग की…

Read More

गणतंत्र दिवस 2026: जिला स्तरीय समारोह की तैयारी तेज, गोपाल मैदान में होगा आयोजन. राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस 2026 के जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने की। इसमें एसडीएम धालभूम, सिविल सर्जन, एसओआर, नजारत उप समाहर्ता, डीटीओ सहित प्रशासनिक, पुलिस एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में किया जाएगा, जहां सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन होगा। समारोह के दौरान जैप-6,…

Read More

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने एमजीएम पुलिस पर लगे आरोपों को किया खारिज, एसएसपी व ग्रामीण एसपी जमशेदपुर के बयान पर लगी मुहर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।एमजीएम थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की एंटीमार्टम बाहरी चोट नहीं पाई गई, जिससे पुलिसिया मारपीट अथवा उत्पीड़न के आरोपों को कोई आधार नहीं मिलता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई गई है। जांच में यह स्पष्ट…

Read More