Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय ने 2.86 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरयू राय ने 2.86 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय ने 2.86 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया

    विकास की योजना तैयार कर सरकार से हो धन की मांग: सरयू राय

    नाला आधारित विकास योजना समय की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के अंतर्गत अपने विधायक निधि और जिला योजना अनाबद्ध निधि के 2 करोड़ 86 लाख रुपए से अधिक की राशि की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

    इन योजनाओं में 2 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाले 38 योजनाओं का शिलान्यास, 26 लाख 32 हजार के लागत से विधायक निधि से पूर्ण हुए 4 योजनाओं का उद्घाटन तथा जिला योजना अनाबद्ध निधि से 55 लाख 50 हजार रुपए की लागत से डिमना मध्य विद्यालय में 6 अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास होना शामिल है।

    इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि उनका प्रयास है कि सरकार से जो विकास कार्य के लिए राशि प्राप्त होती है, उस राशि का बेहतर उपयोग जनता के हित में हो।

    श्री राय ने कहा कि विधायक और सांसद निधि से छिटपुट सड़क और नाली का निर्माण से बहुत अधिक लाभदायक नतीजा नहीं निकल पाता है। मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस एक बार सर्वे कर ले कि बस्तियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कितना कार्य करने की आवश्यकता है। इसके अनुसार विकास की योजनाएं तैयार की जानी चाहिए और राशि की मांग सरकार से की जानी चाहिए। यदि एक बार में राशि उपलब्ध न हो तो चरणबद्ध तरीके से वर्षवार इनका क्रियान्वयन किया जाना चाहिए।

     

     

     

    उन्होंने पुनः नाला आधारित विकास योजना बनाने की बात दोहरायी। उन्होंने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को मानगो को चार भागों में बाँटकर विकास की योजना तैयार करने के लिए कहा ताकि इसके अनुसार विकास का खाका तैयार की जा सके। सभी बड़े-छोटे नाले किस नाले से होकर बड़े नालों पर मिल रही है इसका मैपिंग होना चाहिए इसके अनुसार योजना बनायी जाय। इससे नाला का पानी के बहाव में बाधा नहीं आएगी और सुगम बहकर बड़े नालों पर चली जाएगी। तभी बरसात जैसे समय में लोगों के घरों में और सड़क नाला का पानी पे्रवेश नही करेगा।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, संजीव सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, पप्पू सिंह, ललन द्धिवेदी, चुन्नु भूमिज, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, विनोद राय, प्रशांत पोद्दार, तारक मुखर्जी, संजय तिवारी, लालू गौड़, प्रवीण सिंह, रवि ठाकुर, शशांक श्रीवास्तव, मनोज सिंह, सुर रंजन राय, अमृता मिश्रा, नीरज सिंह, पिंटु सिंह, संतोष भगत, प्रदीप सिंह, शेषनाथ पाठक, आशुतोष राय, पप्पू सूर्यवंशी, कुलविंदर सिंह पन्नु, नीरू सिंह, अशोक चौहान आदि मौजूद रहे।

    सरयू राय ने 2.86 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस में पार्किंग के विरोध में उबाल, धूल-जाम-दुर्घटनाओं से त्रस्त लोग सड़कों पर
    Next Article बिरसानगर में जरूरतमंदों के बीच भाजपा ने किया 375 कंबलों का वितरण

    Related Posts

    नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जनजागरण अभियान, हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    July 28, 2026

    विस्थापितों का उग्र आंदोलन, संगम खुली खदान का काम ठप; रोजगार और हक की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना

    July 28, 2026

    मरीन ड्राइव पर सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जनजागरण अभियान, हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    विस्थापितों का उग्र आंदोलन, संगम खुली खदान का काम ठप; रोजगार और हक की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना

    मरीन ड्राइव पर सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

    झारखंड में आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान की स्थापना के लिए एमओयू

    असम बाढ़: PM मोदी ने की राहत कार्यों की समीक्षा

    विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस पर आनंद मार्ग ने बांटे 300 पौधे

    गिरिडीह में चोरों का आतंक: मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में लाखों की चोरी

    झारखंड में नक्सल उन्मूलन: 16 शीर्ष नक्सलियों का आत्मसमर्पण

    पहाड़ भांगा में सोशल मीडिया मीटअप: जूनियर मिथुन ने जमाया रंग

    सरायकेला-खरसावां: कांड्रा-हुदु मार्ग पर डायवर्सन बही, आवागमन ठप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.