Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2025 में अपराध नियंत्रण में जमशेदपुर पुलिस का बेहतर प्रदर्शन, फायरिंग व गृह भेदन के मामलों में आई कमी : एसएसपी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    2025 में अपराध नियंत्रण में जमशेदपुर पुलिस का बेहतर प्रदर्शन, फायरिंग व गृह भेदन के मामलों में आई कमी : एसएसपी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    2025 में अपराध नियंत्रण में जमशेदपुर पुलिस का बेहतर प्रदर्शन, फायरिंग व गृह भेदन के मामलों में आई कमी : एसएसपी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।जमशेदपुर पुलिस ने वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यह दावा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री पियूष पाण्डेय ने सोमवार को मीडिया के साथ साझा किए गए आंकड़ों के आधार पर किया।

    एसएसपी के अनुसार, पुलिस की सक्रियता, बेहतर रणनीति और लगातार गश्त के कारण कई गंभीर अपराधों में कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में फायरिंग की 46 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जो वर्ष 2025 में घटकर 30 रह गई हैं। इसी तरह गृह भेदन के मामले 556 से घटकर 295 हो गए हैं।

    छीनतई की घटनाओं में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में जहां 78 मामले सामने आए थे, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 55 रह गई। एसएसपी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी और नियमित पेट्रोलिंग के कारण यह संभव हो सका है।

    वहीं अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है। वर्ष 2024 में पुलिस ने 75 अवैध हथियार जब्त किए थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 111 हो गई है। इस दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में कुल 247 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है।

    एसएसपी पियूष पाण्डेय ने बताया कि नशे के खिलाफ करीब एक माह पूर्व शुरू किए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अब तक 30 नशा तस्करों और कारोबारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का लक्ष्य नशे के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है।

    कुल मिलाकर, वर्ष 2025 में जमशेदपुर पुलिस ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले समय में परिणाम और भी बेहतर होंगे।

    2025 में अपराध नियंत्रण में जमशेदपुर पुलिस का बेहतर प्रदर्शन फायरिंग व गृह भेदन के मामलों में आई कमी : एसएसपी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2025 में अपराध नियंत्रण में जमशेदपुर पुलिस का बेहतर प्रदर्शन, फायरिंग व गृह भेदन के मामलों में आई कमी : एसएसपी
    Next Article टाटानगर ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर, स्कूटी सवार दो लोग घायल

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.